WELCOME TO PROMISEDPAGE

Always type promisedpage4u.bogspot.com to search our blog विभिन्न "दिन विशेष" प्रश्नमंजूषा में हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी सहभागियों का अभिनंदन। सहभागियों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रमाणपत्र भेजने में देरी हो सकती है। सभी सहभागियों के प्रमाणपत्र भेजे जाएंगे। कृपया सहयोग करे। "The Constitution is not a mere lawyer's document; it is a vehicle of life, and its spirit is always the spirit of age." - Dr. B. R. Ambedkar. Click here for Quiz on INDIAN CONSTITUTION DAY. Participants are requested to type their correct email address to receive the certificates. Type your school name and address in short
Showing posts with label #अहमदनगर का किला. Show all posts
Showing posts with label #अहमदनगर का किला. Show all posts

Sunday, July 25, 2021

1. अहमदनगर का किला (भारत की खोज कक्षा ८) विषय-हिन्दी

HTML Elements Reference

प्रश्नोत्तर

हिन्दी कक्षा ८

1. अहमदनगर का किला

कठिन शब्दार्थ:- दूज- शुक्ल पक्ष का दूसरे दिन का चांद। स्थाई- पक्का। सहचर- साथी। बागवानी- बाग बगीचे लगाना। अवशेष- बचे हुए पदार्थ। दुरभिसंधिया- दुश्मनों या गलत इरादों द्वारा की गई संधि। कुदाल- फावड़ा। पैगंबर- ईश्वर का दूत। अख्तियार- अधिकार। अभिभूत- मुग्ध। दम घोटू- सांस रोकने वाली। यंत्रणा- प्रताड़ना। अरसे- काफी समय से। जटिलता- कठिनता।

'अहमदनगर का किला' पाठ कब कहां और किसके द्वारा लिखा गया?
=> उत्तर- अहमदनगर का किला पाठ अहमदनगर किले में बंदी रूप में रह रहे जवाहरलाल नेहरू द्वारा 13 अप्रैल 1944 को लिखा गया।
,
नेहरू जी कितनी बार जेल यात्रा कर चुके थे?
=> उत्तर- स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु यह नेहरू जी की नवमी जेल यात्रा थी।
,
अहमदनगर किले में रहकर नेहरू जी ने क्या कार्य करना प्रारंभ किया?
=> उत्तर- अहमदनगर किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया । क्योंकि वह खाली बैठकर समय व्यर्थ नहीं करना चाहते थे। उन्होंने पथरीली व कंकरीली जमीन को भी उपजाऊ बना डाला।
,
अहमदनगर किले के साथ कौन सी घटना जुड़ी हुई है?
=> उत्तर- अहमदनगर किले के साथ साहसिक चांद बीवी की घटना जुड़ी हुई है जिसने अकबर की सारी सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार उठा कर अपनी सेना का नेतृत्व किया, लेकिन बाद में उसके अपने ही एक आदमी ने उसकी हत्या कर दी।
,
जवाहरलाल नेहरू अपनी लेखनी से क्या लिखना चाहते थे?
=> उत्तर- जवाहरलाल नेहरू अपनी लेखनी से भारत के इतिहास पर प्रकाश डालना चाहते थे।
,
नेहरू जी ने कुदाल छोड़कर कलम क्यों उठाई?
=> उत्तर- भारतीयों में राष्ट्रप्रेम जागृत करने हेतु।
,
'अतीत का दबाव' के बारे में नेहरू जी ने क्या कहना चाहा?
=> उत्तर- नेहरू जी का मानना था कि मनुष्य का अतीत अच्छा हो या बुरा दोनों ही रूपों में प्रभावित करता है। यदि अतीत बहुत प्राचीन और श्रेष्ठ कम हो लेकिन किसी कारणवश वर्तमान परिस्थितियां संतोषजनक हो जाए तो सहन करना बहुत मुश्किल होता है। जैसे- इस समय भारत और चीन।
,
नेहरू जी की दृष्टि में विरासत के क्या मायने थे?
=> उत्तर- नेहरू जी की दृष्टि में विरासत के मायने वे मूल्य थे जिन्हें हम अपने पूर्वजों द्वारा हजारों वर्षों में प्राप्त करते हैं।

India Size and Location Class 9 MCQ Online Test

India Size and Location-Social Science Quiz Please fill the above data! Start The Quiz coin :  0 Next question See Your Result Name...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "