Sunday, July 25, 2021

2. तलाश (भारत की खोज कक्षा ८) विषय-हिन्दी

2. तलाश

कठिन शब्दार्थ- विश्लेषण- सही गलत का विचार करना। अवधारणा- विचार। आलोचक- सही व गलत दोनों धारणाएं प्रकट करने वाला। जीवंत- सदा रहने वाला। ठेठ- पूरी तरह। तेजस्विता- प्रकाश मय। सुदूर- बहुत दूर। दास्तान- आपबीती। मिथक- अविश्वसनीय घटनाएं। दंत कथाएं- लोगों द्वारा कही जाने वाली कहानियां। भग्नावशेष- पुराने चीजों टूटे-फूटे बचे हुए टुकड़े। पुरखे- पूर्वज। अंतर्दृष्टि- अंदर तक पहचान पाने की शक्ति। पाषाण- पत्थर। सम्राट- राजाओं के राजा। शाश्वत- सदा रहने वाले। गुत्थी- उलझा हुआ प्रश्न। नक्काशी- हाथ से की गई मीनाकारी। संकीर्ण रूढ़िवादिता- दकियानूसी विचार। मूर्छा- बेहोश। सामंजस्य- तालमेल। अंतर्वस्तु- अंदर का। विगत- बीता हुआ। बाबत- बारे में। हुकूमत- शासन। अखंड- जिस के टुकड़े ना किए जा सके। ताल्लुक- संबंध। अनुभूति- महसूस। मिथक- मनगढ़ंत।

नेहरू जी भारत को एक आलोचक की दृष्टि से क्यों देखना चाहते थे?
=> उत्तर- नेहरू जी भारत को एकादशी की दृष्टि से देखना चाहते थे क्योंकि वे अतीत के पसंद और नापसंद दोनों पक्षों का अवलोकन करना चाहते थे।
,
नेहरू जी ने विदेशियों द्वारा रचित भारतीय साहित्य का अध्ययन क्यों करना चाहा?
=> उत्तर- नेहरू जी ने विदेशियों द्वारा रचित भारतीय साहित्य का अध्ययन करना चाहा ताकि भारत की विशेषताओं की बारीकियों का अध्ययन कर सकें।
,
नेहरू जी कश्मीर की ओर अधिक आकर्षित क्यों होते थे?
=> उत्तर- नेहरू जी के पूर्वज कश्मीर के रहने वाले थे। उनके जीवन का काफी समय भी कश्मीर की वादियों में बीता इसलिए वे कश्मीर की ओर अधिक आकर्षित होते थे।
,
हिमालय के ह्रदय से कौन-कौन सी मुख्य नदियां निकलती है?
=> उत्तर- हिमालय पर्वत के हृदय से सिंधु ब्रह्मपुत्र यमुना गंगा आदि प्रमुख नदियां निकलती है।
,
सिंधु नदी की क्या विशेषता है?
=> उत्तर- सिंधु नदी को इंडस भी कहा जाता है। यह हिमालय पर्वत में से निकलती है। भारत का नाम इंडिया या हिंदुस्तान भी इसी के नाम पर पड़ा है।
,
कौन-कौन से स्थान के किले व मूर्तियां भारत के प्राचीन सभ्यता का सुंदर चित्र खींचती है?
=> उत्तर- अजंता, एलोरा और एलिफेंटा की गुफाएं व दिल्ली तथा आगरा की इमारतों का प्रत्येक पत्थर भारत के अतीत का सुंदर चित्र खींचते हैं।
,
'भारत के अतीत के झांकी' के अवलोकन से नेहरू क्या निष्कर्ष निकालते हैं?
=> उत्तर- 'भारत के अतीत की झांकी' के अवलोकन से नेहरू यह निष्कर्ष निकालते हैं कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति भले ही कितनी प्राचीन हो जाए लेकिन उसका महत्व सदा बना रहेगा। वर्तमान भारत की नींव का आधार ही प्राचीन संस्कृति व सभ्यता है।
,
एशिया की शक्ति कम होने पर कौन सा द्वीप आगे निकला और क्यों?
=> उत्तर- एशिया के सबसे कम होने पर यूरोप में प्रगति की क्योंकि उसने तकनीकी विकास की ओर कदम बढ़ाएं।
,
शक्ति पाकर यूरोप ने क्या किया?
=> शक्ति पाकर यूरोप ने पूर्व के देशों पर अधिकार करना चाहा।
,
भारतीयों ने किन संकीर्ण धारणाओं को अपनाया?
=> उत्तर- 1. महासागरों को पार ना करना। 2. मूर्ति पूजा की ओर कदम बढ़ाना।
,
भारतीय संस्कृति की क्या विशेषता है?
=> उत्तर- भारतीय संस्कृति की यह विशेषता है कि प्राचीन और नवीन में सामंजस्य स्थापित कर, पुराने को बनाए रखने व नए विचारों को आत्मसात करने का सामर्थ्य होना।
,
भारत की दशा उस समय क्या थी?
=> उत्तर- उस समय भारत में भयंकर गरीबी थी। लोगों की दशा बहुत बुरी थी। अंग्रेजी शासन के दबाव में लोग जीवन जी रहे थे। मध्यमवर्ग आधुनिकता की ओर कदम बढ़ाना चाहता था।
,
बुद्धिजीवियों के समक्ष कैसे भारत की तस्वीर आई?
=> उत्तर- बुद्धिजीवियों के समक्ष ऐसे भारतीयों की तस्वीर आई जो भारत के वास्तविक मूल्यों को पूर्णतया भुला चुके थे।
,
नेहरू जी ने भारत की तलाश क्यों करनी चाही?
=> उत्तर- नेहरू जी को बहुत कुछ ऐसा देखने को मिला जिनमें भारत के वास्तविक मूल्यों की झलक नहीं मिलती थी। इसलिए उन्होंने भारत की तलाश करके उन्हें भारत के विशेष मूल्यों को जनता के सामने लाना चाहा।
,
भारत का नाम किस पर पड़ा?
=> उत्तर- भारत का नाम ' भरत' नामक राजा के नाम पर पड़ा।
,
नेहरू जी किसानों को किस प्रकार समझाना चाहते थे?
=> उत्तर- नेहरू जी किसानों को सीधी सादी भाषा में भारत की विशालता, अखंडता व महत्ता से परिचित करवाना चाहते थे।
,
भारत के किसानों की समस्याएं क्या थी?
=> उत्तर- पूरे भारत के किसान गरीबी, कर्ज, निहित स्वार्थ, जमींदार, महाजन, भारी लगान और कर व पुलिस के अत्याचारों व विदेशी हुकूमत की समस्याओं से जूझ रहे थे।
,
नेहरू जी जहां भी जाते उनके स्वागत में कौन से शब्द गूंज उठते?
=> उत्तर- भारत माता की जय।
,
'भारत की विविधता और एकता' से आप क्या समझते हैं?
=> उत्तर- भारत विविध अर्थात् भिन्न-भिन्न प्रांतों का देश है। सभी प्रांतों की सभ्यता व संस्कृति में भिन्नता दिखाई पड़ती हैं लेकिन आंतरिक विचारधारा सभी की समान है अर्थात् विविधता होते हुए भी एकता का भाव है।
,
' तक्षशिला' क्यों प्रसिद्ध था यहां अन्य देशों से लोग क्यों आते थे?
=> उत्तर- तक्षशिला विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय था। यहां सुदूर देशों से विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने आते थे।
,
देहाती और निरक्षर लोगों को देखकर नेहरू जी को क्या हैरानी हुई?
=> उत्तर- देहाती और निरक्षर लोगों को प्राचीन महाकाव्य रामायण और महाभारत तथा अन्य ग्रंथों के सैकड़ों पद याद होना। अपनी बातचीत के दौरान उनके उदाहरण देना, नैतिक उपदेश देना व साहित्यिक बातें करने पर नेहरू जी को हैरानी होती थी कि निरक्षर होने पर भी वह बौद्धिक रूप से पूर्ण समझ रखते थे।
,
भारतीयों की क्या दशा थी?
=> उत्तर- भारत के लोग गरीबी व विपत्तियों का जीवन जी रहे थे। समाज में भ्रष्टाचार बढ़ रहा था और निरंतर अभाव और असुरक्षा की स्थिति बनी थी।
,
अभावग्रस्त जीवन जीते हुए भी भारतीयों की क्या विशेषता थी?
=> उत्तर- अभावग्रस्त जीवन जीते हुए भी स्वभाव से नम्रता भलमनसाहत उनके विशेषता थी जो उन्हें सांस्कृतिक विरासत में प्राप्त हुई, जिसे बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी ना मिटा सका।

No comments:

Post a Comment

📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Performance Appraisal, Potential Appraisal, Feedback & Counseling 🔐 Performance Appraisal, Poten...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "