Sunday, July 25, 2021

4. युगों का दौर (भारत की खोज कक्षा ८) विषय-हिन्दी

4. युगों का दौर

प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. मौर्य साम्राज्य के पश्चात् सत्ता किनके हाथों में आई?
=> उत्तर- मौर्य साम्राज्य के पश्चात् शासन सत्ता शुंग वंश ने संभाली।
,
प्रश्न 2. 'होलिओदो स्तंभ' कहाँ स्थित हैं? यह क्यों प्रसिद्ध है?
=> उत्तर- 'हेलिओदो स्तंभ' भारत के मध्य प्रदेश में सांची के निकट बेसनगर में स्थित है। यह ग्रेनाइट पत्थर की एक लाट है जिस पर संस्कृत का एक लेख खुदा है। इससे यूनानियों के भारतीयकरण की झलक मिलती है।
,
प्रश्न 3. शक जाति के लोग कहाँ बसे?
=> उत्तर- शक जाति के लोग मध्य एशिया में ऑक्सस (अक्षु) नदी की घाटी में बस गए।
,
प्रश्न 4. कुषाण कौन थे? वे कहाँ से आए? उन्होंने अपनी सत्ता कहाँ से कहाँ तक कायम की? उनका प्रमुख शासक कौन हुआ?
=> उत्तर- यूइ-ची जाति में एक दल कुषाणों का था। ये लोग सुदूर पूरब से आए। इन्होंने पूरे उत्तर भारत और मध्य एशिया के बहुत बड़े भाग पर अपना शासन कायम किया उनका सबसे प्रसिद्ध राजा कनिष्क था।
,
प्रश्न 5. जरथुष्ट्र धर्म से आप क्या समझते हैं?
=> उत्तर-यह पारसी धर्म के नाम से जाना जाता है। ईरान में उदित हुए इस धर्म के पैगंबर ज़रथुष्ट्र थे।
,
प्रश्न 6. भारत में चीनी राजदूत कब आए?
=> उत्तर- भारत में चीनी राजदूत 64 ई. में आए।
,
प्रश्न 7. कौन-से फल भारत को चीन की देन है?
=> उत्तर-आड़ और नाशपाती ऐसे फल हैं जो भारत में नहीं उगते थे। ये चीनियों की देन है।
,
प्रश्न 8. बौद्ध धर्म किस काल में व किन दो भागों में विभाजित हुआ?
=> उत्तर- बौद्ध धर्म कुषाण काल में, महायान और हीनयान नामक दो भागों में विभाजित हो गया।
,
प्रश्न 9. नागार्जुन कौन थे? उन्होंने कौन-सा विशेष कार्य किया?
=> उत्तर-नागार्जुन ईसा की पहली शताब्दी में हुए। वे बौद्ध शास्त्रों और भारतीय दर्शन के बहुत बड़े विद्वान थे। उन्हीं के कारण भारत में बौद्ध शाखा महायान की विजय हुई।
,
प्रश्न 10. हीनयान को मानने वाले कौन से वो छोटे देश थे?
=> उत्तर-हीनयान को मानने वाले लंका और बर्मा थे।
,
प्रश्न 11. गुप्त साम्राज्य का प्रारंभ सर्वप्रथम किसकी देख-रेख में व कब हुआ?
=> उत्तर- गुप्त साम्राज्य का प्रारंभ ई. 320 में सर्वप्रथम चंद्रगुप्त की देख-रेख में हुआ।
,
प्रश्न 12. गुप्त वंश के शासकों ने लगभग कितने वर्षों तक भारत पर शासन किया?
=> उत्तर- गुप्त वंश के शासको ने लगभग 300 वर्षों तक भारत पर शासन किया।
,
प्रश्न 13. गोरे हूण कौन थे?
=> उत्तर- गुप्त वंश के समय मध्य एशिया की एक जाति ने लगातार भारत पर आक्रमण किया यही 'गौरे हुण' कहलाए।
,
प्रश्न 14. हूणों ने कितने वर्षों तक शासन सत्ता कायम की और किससे पराजित हुए?
=> उत्तर- हुणों ने लगभग 50 वर्षों तक शासन सत्ता सँभाली। अंत में कन्नौज के हर्षवर्धन ने उत्तर से लेकर मध्य भारत तक एक शक्तिशाली राज्य की स्थापना कर उन्हें पराजित किया।
,
प्रश्न 15. दक्षिण भारत किसके लिए प्रसिद्ध था?
=> उत्तर- दक्षिण भारत अपनी दस्तकारी व समुद्री व्यापार के लिए प्रसिद्ध था।
,
प्रश्न 16. भारतीय सभ्यता का मूल आधार क्या है?
=> उत्तर-भारतीय सभ्यता का मूल आधार स्थिरता और सुरक्षा की भावना है।
,
प्रश्न 17. भारतीय रंगमंच का उद्गम कहाँ से हुआ?
=> उत्तर- भारतीय रंगमंच का उद्गम प्राचीन ऋग्वेद में हुआ, उनका पूर्ण स्वरूप नाटकीय शैली में था।
,
प्रश्न 18. सर्वप्रथम किस नाटककार का नाम इतिहास में मिलता है?
=> उत्तर- प्राचीन नाटककारों में सर्वप्रथम नाम 'भास' का मिलता है। उन्होंने 13 नाटकों की रचनाएँ की।
,
प्रश्न 19. 'अश्वघोष' के बारे में आप क्या जानते हैं? उनकी प्रसिद्ध रचना कौन-सी थी?
=> उत्तर- 'अश्वघोष' संस्कृत के प्राचीन नाटककार हुए। इनके नाटक ताड़-पत्र पर लिखित पांडुलिपियों में प्राप्त हुए हैं। इनकी प्रमुख रचना 'बुद्धचरित' है जिसमें बुद्ध की जीवनी का समावेश है। इनका यह ग्रंथ भारत, चीन व तिब्बत में लोकप्रिय हुआ।
,
प्रश्न 20. 'कालिदास' कौन थे? उनकी प्रसिद्ध रचनाओं का विवेचन कीजिए।
=> उत्तर- कहा जाता है कि कालिदास गुप्त वंश के चंद्रगुप्त (द्वितीय) विक्रमादित्य के नौ रत्नों में से एक थे । उनकी प्रमुख कृति थी। 'शकुंतला' जिसका जर्मन, फ्रेंच, डेनिश और इटालियन में अनुवाद भी हुआ। इनकी एक अन्य प्रसिद्ध रचना है 'मेघदूत' जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेयसी को बादल द्वारा संदेश भेजता है।
,
प्रश्न 21. चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में रचित नाटक 'मुद्राराक्षस' की क्या विशेषता थी?
=> उत्तर- नाटक 'मुद्राराक्षस' उस समय की पूर्ण राजनीतिक गतिविधियों से अवगत करवाता है।
,
प्रश्न 22. संस्कृत को व्याकरण के नियमों में कब और किसके द्वारा बाँधा गया?
=> उत्तर- संस्कृत को व्याकरण के नियमों में 2600 वर्ष पूर्व पाणिनि द्वारा बाँधा गया।
,
प्रश्न 23. भारत को वृहत्तर भारत क्यों कहा गया?
=> उत्तर- भारत ने अपने उपनिवेश दक्षिण-पूर्वी एशिया तक कायम किए इसीलिए वृहत्तर भारत का नाम दिया गया।
,
प्रश्न 24. उपनिवेश कायम करने का लाभ क्या हुआ?
=> उत्तर- उपनिवेश कायम करने से भारत का व्यापार व धर्म बाहर के देशों तक पहुँचा। इसके अलावा समुद्री जहाजों का चलन बढ़ा।
,
प्रश्न 25. भारतीय उपनिवेशों का समय कब से कब तक रहा?
=> उत्तर- भारतीय उपनिवेशों का समय ईसा की पहली या दूसरी शताब्दी से लेकर पंद्रहवीं शताब्दी तक रहा, लगभग 13 सौ वर्ष तक।
,
प्रश्न 26. भारतीय सभ्यता ने अपनी जड़ें कहाँ से कहाँ तक जमाई?
=> उत्तर- भारतीय सभ्यता ने अपनी जड़े दक्षिण-पूर्वी एशिया के देशों में जमाई।
,
प्रश्न 27. किन-किन देशों पर भारतीय कला के प्रभाव की छाप दिखाई पड़ती हैं?
=> उत्तर -इंडोनेशिया, जावा, बाली व फिलिपाइन व दक्षिण-पूर्वी एशिया के और भी देशों में भारतीय कला की झलक मिलती है।
,
प्रश्न 28. भारतीय संगीत ने किन-किन देशों को प्रभावित किया?
=> उत्तर-भारतीय संगीत ने चीन और सुदूर पूर्व के अलावा पूरे एशियाई संगीत को प्रभावित किया।
,
प्रश्न 29. गुप्त काल भारत का स्वर्ण युग क्यों कहलाया?
=> उत्तर- गुप्तकाल में भारत ने चहुंमुखी विकास किया इसलिए भारत का स्वर्ण युग कहलाया।
,
प्रश्न 30. ईसवी सन् से एक हजार वर्ष पूर्व भारतीय व्यापार की क्या स्थिति थी?
=> उत्तर- ईसवी सन् से एक हजार वर्ष पूर्व भारतीय व्यापार विदेशों में अपनी काफी जड़े जमा चुका था। पूर्वी समुद्र तक के देशों में तो भारत का प्रभुत्व था ही, दूसरी ओर यह भूमध्य सागर तक फैला था।
,
प्रश्न 31. वस्त्र उद्योग की क्या स्थिति थी?
=> उत्तर- भारतीय सूती वस्त्र का बहुतायत नियात होता था। कुछ हद तक रेशम उद्योग भी विकसित था। कपड़ा रंगने में भारत का विशेष स्थान था। पक्के रंग यहाँ तैयार किए जाते थे। नील का रंग जिसे 'इंडिगो' कहते थे काफी प्रसिद्ध था।
,
प्रश्न 32. 'इंडिगो' क्या था? इस शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?
=> उत्तर- 'इंडिगो' नील रंग था जिसका निर्माण भारत में हुआ। इस शब्द की उत्पत्ति 'इंडिया' शब्द से हुई।
,
प्रश्न 33. गणितशास्त्र के किन-किन रूपों की भारत ने नींव रखी?
=> उत्तर- गणितशास्त्र के विभिन्न रूपों अंकगणित, बीजगणित व ज्यामिति की नींव भारत में ही रखी गई।
,
प्रश्न 34. गणित की प्रमुख क्या देन भारत ने विश्व को दी?
=> उत्तर- गणित का शून्य व दशमलव भारतीय गणितशास्त्र की विश्व को सबसे बड़ी देन थी।
,
प्रश्न 35. भारत में गणितशास्त्र की शुरुआत कब से मानी जाती हैं?
=> उत्तर- भारत में गणितशास्त्र की शुरुआत वैदिक काल से मानी जाती है।
,
प्रश्न 36. भारत के प्रमुख गणितशास्त्रियों के नाम बताइए।
=> उत्तर- आर्यभट्ट, भास्कर, ब्रह्मपुत्र एवं भास्कर द्वितीय भारत के प्रमुख गणितशास्त्री थे।
,
प्रश्न 37. भारत का नालंदा विश्वविद्यालय क्यों प्रसिद्ध था?
=> उत्तर- नालंदा में दी जाने वाली शिक्षा विश्वप्रसिद्ध थी। यही कारण था कि यहाँ भारतीय विद्यार्थियों के अतिरिक्त कोरिया, मंगोलिया, बुखारा, चीन, जापान व तिब्बत से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे।
,
प्रश्न 38. भारतीय हास के समय सामाजिक दशा कैसी थी?
=> उत्तर- भारतीय हास के समय समाज गुटो और जाति बधनों में बँट चुका था। हर आदमी का व्यवसाय पुश्तेनी रूप ले चुका था। भारतीयों के विचारों में, दर्शन, राजनीति युद्ध पद्धति सभी में गिरावट आ चुकी थी। भारतीय अखंडता के स्थान पर समाज, सामंतवाद और गिरोह बंदी की भावनाएँ बढ़ती गई। पूर्व समाज अपनी सभ्यता और संस्कृति की महत्ता खोता जा रहा था।

No comments:

Post a Comment

📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Performance Appraisal, Potential Appraisal, Feedback & Counseling 🔐 Performance Appraisal, Poten...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "