Sunday, July 25, 2021

5. नयी समस्याएं (भारत की खोज कक्षा ८) विषय-हिन्दी

5. नयी समस्याएं

कठिन शब्दार्थ- तमाम- बहुत से, राजदूतावास- राजाओं के दूतों के रहने का स्थान, प्रचारक- प्रचार करने वाले, निर्ममता - निर्दयता, तीतर बितर- बिखर जाना, कब्ज़ा- काबू में लेना, तख्त- शासन सत्ता, मौत की नींद से उठना- दुबारा शक्ति पाना, वृत्तांत- वर्णन, भारतीयकरण- भारत के रीति रिवाज अपनाना, अधिराज- सम्राट, मालगुजारी व्यवस्था- एक प्रकार की कर प्रणाली, राजस्व- कृषि पर लगाया गया कर, रूढ़िवादिता- प्राचीन रीति रिवाज, एकेश्वर वाद- एक ईश्वर की सत्ता को मानना, स्वप्नदर्शी- स्वप्न देखने वाला, अखंड- जिसके टुकड़े ना हो, अदम्य- बलशाली, बेढ़ब- अजीब, कालजयी- जो कभी पुरानी ना हो, सिपहसालार- सेनापति, जजिया कर- धार्मिक कार्यों पर लगाया गया कर, चौथ कर- शिवाजी द्वारा लगाया गया अमीरों पर कर, जिसमें अमीरों को अपनी आमदनी का चौथा भाग कर के रूप में देना पड़ता था, जालसाजी - गलत नीतियां, ढरकी - कपड़ा बुनने की मशीन, चुंगी- टैक्स/कर

➤ प्रश्न 1. भारत में किन-किन विदेशी जातियों ने अपने पाँव पसारने चाहे?
=> उत्तर- हर्षवर्धन के शासन के पश्चात् अरबी, तुर्की व अफगानी जातियों ने भारत में आगमन किया।
,
➤ प्रश्न 2. महमूव गज़नवी कौन था? उसने भारत पर आक्रमण कब किया?
=> उत्तर- महमूद गज़नवी अफगानिस्तान का सुल्तान था। उसने ई 1000 के आस पास भारत पर आक्रमण किया।
,
➤ प्रश्न 3. महमूव गज़नवी ने भारत पर आक्रमण क्यों किए?
=> उत्तर- महमूद गजनवी ने भारत पर कब्ज़ा करने व इसकी धन - संपदा लूटने हेतु भारत पर आक्रमण किए।
,
➤ प्रश्न 4. महमूद गज़नवी ने भारत के किन क्षेत्रों को प्रभावित किया?
=> उत्तर- महमूद गज़नवी ने भारत के उत्तरी क्षेत्रों को ही प्रभावित किया।
,
➤ प्रश्न 5. महमूद गज़नवी की मृत्यु कब हुई?
=> उत्तर- महमूद गजनवी की मृत्यु 1030 ई. में हुई।
,
➤ प्रश्न 6. भारत में मुगल साप्राज्य का नीव कव और किसके द्वारा रखी गई?
=> उत्तर- भारत में मुगल साम्राज्य क नींव 1526 ई. में तुर्क-मंगोल बाबर द्वारा रखी गई।
,
➤ प्रश्न 7. मुगल काल में कौनसी कुरीति उभरी?
=> उत्तर- परदा प्रथा।
,
➤ प्रश्न 8. बाबर कौन था?
=> उत्तर- भारत में मुगल शासन की नींव रखने वाला 'बाबर' था उसने भारत पर चार वर्ष तक शासन किया।
,
➤ प्रश्न 9. अकबर ने कब और किसके बाद भारतीय शासन की डोर सँभाली?
=> उत्तर- अकबर ने 1531 में बाबर के पश्चात् मुगल सत्ता की डोर संभाली।
,
➤ प्रश्न 10. अकबर का उद्देश्य क्या था?
=> उतर- अकबर भारत का एक सफल शासक रहा। लोग उसे अत्यधिक पसंद करते थे। उसका उद्देश्य था अखंड भारत की स्थापना करना, जहां राजनीतिक अखंडता के अलावा लोगों में आपसी सबंध हो।
,
➤ प्रश्न 11. अकबर के व्यक्तित्व की क्या विशेषता थी?
=> उत्तर- अकबर बहादुर, साहसी, वीर, योग्य सेनानायक, विनम्र, दयालु, आदर्शवादी व कुशल प्रशासक था।
,
➤ प्रश्न 12. मुगल शासन-काल के दो प्रमुख हिंदी कवियों के नाम बताइए।
=> उत्तर- मुगल शासन-काल के दो प्रमुख हिंदी कवि थे-मलिक माहम्मद जायसी एवं अब्दुल रहीम खानखाना
,
➤ प्रश्न 13. मलिक मोहम्मद जायसी ने कौन-से प्रमुख ग्रंथ की रचना की?
=> उत्तर- मलिक मोहम्मद जायसी ने प्रमुख ग्रंथ 'पद्मावत' की रचना की।
,
➤ प्रश्न 14. जजिया-कर क्या था?
=> उत्तर- जजिया-कर वह कर था जो औरंगजेब ने हिंदुओं पर धार्मिक कार्यों हेतु लगाया।
,
➤ प्रश्न 15. औरंगजेब की नीतियों का क्या परिणाम निकला?
=> उत्तर- औरंगजेब को गलत नीतियों से उत्तर में सिक्ख और पश्चिम के मराठे उसके खिलाफ़ हो गए। किसानों का बड़ा भाग व आम जनता का गरीब वर्ग जो सतनामियों के नाम से जाना जाता था पूर्णतया उसके विरुद्ध था।
,
➤ प्रश्न 16. मराठों के सेनानायक कौन थे?
=> उत्तर- मराठों के सेनानायक छत्रपति वीर शिवाजी थे।
,
➤ प्रश्न 17. शिवाजी किस पद्धति से युद्ध करते थे?
=> उत्तर- शिवाजी छापामार पद्धति से युद्ध करते थे।
,
➤ प्रश्न 18. चौथ-कर क्यों और किनके द्वारा लगाया गया?
=> उत्तर- चौथ-कर शिवाजी द्वारा अमीरों पर लगाया गया, जिसमें उन्हें अपनी आमदनी का चौथा भाग कर के रूप में जमा करवाना पड़ता था ताकि सेनिक कार्यों हेतु धन एकत्रित हो सके।
,
➤ प्रश्न 19. औरंगज़ेब की मृत्यु के पश्चात् भारत के दावेवार कौन-कौन थे?
=> उत्तर- औरंगज़ेब की मृत्यु के बाद भारतीयों में मराठे, हैदरअली और उसका बेटा टीपू सुल्तान और विदेशियों में फ्रांसीसी और अंग्रेज़ थे।
,
➤ प्रश्न 20. इस समय पूरे भारत में कौन शक्ति पा रहे थे?
=> उत्तर- इस समय पूरे भारत में मराठे शक्ति पा चुके थे और ऐसा अनुमान लगाया जाता था कि ये ही पूरे भारत पर राज करेंगे।
,
➤ प्रश्न 21. नादिरशाह कौन था? उसने दिल्ली पर आक्रमण क्यों किया? इसका मुख्य क्या परिणाम निकला?
=> उत्तर- नादिरशाह ईरान का शासक था। उसने दिल्ली पर आक्रमण दिल्ली को लूटने के लिए किया। उसने दिल्ली की बेशुमार धन-दौलत लूटकर, दिल्ली के शासकों को अत्यधिक कमज़ोर बना दिया।
,
➤ प्रश्न 22. नादिरशाह के हमले के क्या परिणाम निकले?
=> उत्तर- नादिरशाह के हमले के निम्न परिणाम निकले- (i) मराठों का शक्ति पाना (ii) मुगल शासकों की सत्ता का अंत (iii) अफगानिस्तान से भारत का अलग होना।
,
➤ प्रश्न 23. जय सिंह के व्यक्तित्व की क्या विशेषताएँ थीं?
=> उत्तर- जब सिंह एक बहादुर योद्धा, कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर, अवसरवादी, गणितज्ञ, खगोल विज्ञानी व नगर-निर्माण करने वाला था। वह इतिहास के अध्ययन में भी रुचि रखता था।
,
➤ प्रश्न 24. जय सिंह ने किस राज्य का निर्माण करवाया उसकी क्या विशेषता थी?
=> उत्तर- जय सिंह ने जयपुर राज्य का निर्माण करवाया। इस राज्य की यह विशेषता थी कि इसका निर्माण विदेशी नक्शों के आधार पर किया गया था।
,
➤ प्रश्न 25. ईस्ट इंडिया कंपनी भारत कब आई?
=> उत्तर- ईस्ट इंडिया कंपनी भारत सन् 1600 में आई।
,
➤ प्रश्न 26. शासन सत्ता संभालने पर कंपनी ने क्या किया?
=> उत्तर- शासन सत्ता संभालने पर कंपनी का उद्देश्य केवल धन कमाना था। उन्होंने भारतीय माल यूरोप की मंडियों में बेचा। उन्होंने भारत में भी कल-कारखाने खोलकर भारतीय अर्थतंत्र का नाश किया व अपने फायदे हेतु कार्य किए।
,
➤ प्रश्न 27. विद्वान एडम स्मिथ ने ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए क्या लिखा?
=> उत्तर-विद्वान एडम स्मिथ ने अपनी पुस्तक 'द वैल्थ ऑफ नेशंस' में लिखा-'एकमात्र व्यापारियों की कंपनी की सरकार किसी भी देश के लिए सबसे बुरी सरकार है।'
,
➤ प्रश्न 28. यदि भारत पर इंग्लैंड का प्रभुत्व कायम न होता तो भारत की स्थिति क्या होती?
=> उत्तर- यदि भारत पर अंग्रेजों का प्रभुत्व कायम न होता तो भारत अधिक स्वतंत्र, समृद्ध व प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति करने वाला होता।

No comments:

Post a Comment

📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Chapter 09 - Grading Systems and Reporting | MCQ Quiz 🔐 Grading Systems and Reporting MCQ Quiz Enter the p...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "