Showing posts with label #major historical battles. Show all posts
Showing posts with label #major historical battles. Show all posts

Saturday, September 11, 2021

महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक लड़ाइयाँ / Major Historical Battles

क्र. सं. महत्त्वपूर्ण युद्ध समय किसके बीच
1. हाईडेस्पीज का युद्ध (Battle of the Hydaspes) 326 ई.पू. सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच हुआ, जिसमे सिकंदर की विजय हुई।
2. कलिंग की लड़ाई (Kalinga War) 261 ई.पू. सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया। युद्ध के रक्तपात को देखकर उसने युद्ध न करने की कसम खाई।
3. सिंध की लड़ाई 712 ई. मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।
4. तराईन का प्रथम युद्ध (Battles of Tarain) 1191 ई. मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे चौहान की विजय हुई।
5. तराईन का द्वितीय युद्ध (2nd Battles of Tarain) 1192 ई. मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे मोहम्मद गौरी की विजय हुई।
6. चंदावर का युद्ध (Battle of Chandawar) 1194 ई. इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।
7. पानीपत का प्रथम युद्ध (First Battle of Panipat) 1526 ई. मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।
8. खानवा का युद्ध (Battle of Khanwa) 1527 ई. बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।
9. घाघरा का युद्ध (Battle of Ghagra) 1529 ई. बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।
10. चौसा का युद्ध (Battle of Chausa) 1539 ई. शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया
11. कन्नौज/बिलग्राम का युद्ध (Battle of Kanauj or Billgram) 1540 ई. एकबार फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।
12. पानीपत का द्वितीय युद्ध (Second Battle of Panipat) 1556 ई. अकबर और हेमू के बीच।
13. तालीकोटा का युद्ध (Battle of Tallikota) 1565 ई. इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गया ।
14. हल्दीघाटी का युद्ध (Battle of Haldighati) 1576 ई. अकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई।
15. प्लासी का युद्ध (Battle of Plassey) 1757 ई. अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।
16. वांडीवाश का युद्ध (Battle of Wandiwash) 1760 ई. अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई।
17. पानीपत का तृतीय युद्ध (Third Battle of Panipat) 1761 ई. अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच, जिसमे मराठों की हार हुई।
18. बक्सर का युद्ध (Battle of Buxar) 1764 ई. अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई।
19. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध 1767-69 ई. समाप्त - मद्रास की संधि हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।
20. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध 1780-84 ई. समाप्त - मंगलोर की संधि हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।
21. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध 1790-92 ई. समाप्त - श्रीरंगपट्टनम की संधि टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।
22. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध 1797-99 ई. टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच, टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।
23. चिलियान वाला युद्ध 1849 ई. ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई।
24. भारत चीन सीमा युद्ध 1962 ई. चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण। कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा। भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा।
25. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War) 1971 ई. भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना।
26. कारगिल युद्ध (Kargil War) 1999 ई. जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों के बीच।
📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Chapter 07 - Performance Appraisal Quiz 🔐 Performance Appraisal Quiz Enter the password to access the...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "