Tuesday, July 27, 2021

9. दो पृष्ठभूमियां- भारतीय और अंग्रेजी (भारत की खोज कक्षा ८) विषय-हिन्दी

HTML Elements Reference

प्रश्नोत्तर

हिन्दी कक्षा ८

9.दो पृष्ठभूमियां-भारतीय और अंग्रेजी

➤ प्रश्न 1. सन 1942 में लोगों के प्रदर्शन का क्या उद्देश्य था?
=> उत्तर- सन 1942 में लोगों के प्रदर्शन का उद्देश्य अंग्रेजी शासन सत्ता समाप्त करना था।
,
➤ प्रश्न 2. सन 1942 में हुए जन आंदोलन की क्या विशेषता थी?
=> उत्तर- सन 1942 में हुए जन आंदोलन की यह विशेषता थी कि इसमें युवा पीढ़ी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भारत का प्रत्येक नागरिक अंग्रेजी शासन के प्रति अपना रोष प्रकट करना चाहता था। इसलिए हिंसात्मक व शांतिपूर्ण दोनों ढंग इसके आधार बने।
,
➤ प्रश्न 3. इस विद्रोह में किन-किन स्थानों में ब्रिटिश सत्ता समाप्त हो गई?
=> उत्तर- इस विद्रोह से बिहार, बंगाल के मिदनापुर जिले में, संयुक्त प्रांत के दक्षिणी पूर्वी जिलों में ब्रिटिश शासन सत्ता समाप्त हो गई।
,
➤ प्रश्न 4. ब्रिटिश शासन काल के अंतिम दौर में भारत में कहां-कहां अकाल पड़ा?
=> उत्तर- ब्रिटिश शासन काल के अंतिम दौर में भारत में बंगाल और पूर्वी तथा दक्षिणी भारत पर अकाल का प्रभाव पड़ा।
,
➤ प्रश्न 5. अकाल ने भारत की कैसी तस्वीर को प्रस्तुत किया?
=> उत्तर- अकाल ने भारत की बदहाली और बदसूरती की तस्वीर प्रस्तुत की।
,
➤ प्रश्न 6. कोलकाता में अकाल के समय कैसी स्थिति थी?
=> उत्तर- अकाल ने कोलकाता की आम जनता को अधिक प्रभावित किया। सड़कों पर लोगों की लाशें बिछी थी और दूसरी ओर अभिजात्य वर्ग था जिस पर अकाल या लोगों के दुख दर्द का कोई असर ही नहीं था। वह अपने ही विलासिता में मस्त था।
,
➤ प्रश्न 7. किस वर्ग पर अकाल का प्रभाव नहीं पड़ा?
=> उत्तर- अभिजात्य वर्ग।
,
➤ प्रश्न 8. भारत की सजीव तस्वीर नेहरू जी ने किस प्रकार प्रस्तुत की है?
=> उत्तर- भारत की सजिव तस्वीर प्रस्तुत करते हुए नेहरु जी ने कहा है कि जिस प्रकार अकाल और युद्ध के बावजूद प्रकृति अपना रूप अवश्य बदलती है, लड़ाई के मैदान को भी फूल और हरी घास ढक लेती है, उसी प्रकार भारत ने भी कितनी मुश्किलों का सामना भले ही किया लेकिन फिर भी उसकी आने वाली सशक्त पीढ़ियों ने उसके स्वरूप को डूबने नहीं दिया। उसने अपना अस्तित्व कभी नहीं खोया। हिम्मतवाले लोग सदा मशाल लेकर विजय की चाह में आगे बढ़ते रहे और आने वाले कल के मार्गदर्शकों की हिम्मत बंधाते रहे।

No comments:

Post a Comment

📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Chapter 09 - Grading Systems and Reporting | MCQ Quiz 🔐 Grading Systems and Reporting MCQ Quiz Enter the p...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "