Tuesday, July 27, 2021

8. तनाव (भारत की खोज कक्षा ८) विषय-हिन्दी

HTML Elements Reference

प्रश्नोत्तर

हिन्दी कक्षा ८

8.तनाव

प्रश्न 1. भारत पर अत्यधिक तनाव का समय कौन सा था?
=> उत्तर- भारत पर अत्यधिक तनाव का समय 1942 की शुरुआत का समय था।
,
प्रश्न 2. यह तनाव क्यों था?
=> उत्तर- वास्तव में 1942 का समय दितीय विश्व युद्ध का समय था और भारत को भी डर था कि कहीं यहां भी हवाई हमले ना हो जाए और दूसरा तनाव इस बात का था कि अब भारत व इंग्लैंड के आपसी संबंध कैसे होंगे?
,
प्रश्न 3. 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव कब और किसके द्वारा रखा गया?
=> उत्तर- 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव 7 और 8 अगस्त 1942 को 'अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी' द्वारा रखा गया।
,
प्रश्न 4. 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव रखने का क्या कारण था?
=> उत्तर- 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध था जिसमें आम जनता ने भी यह अपील की थी कि अब अंग्रेजों को भारत छोड़ देना चाहिए। इसमें स्त्रियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
,
प्रश्न 5. 'भारत छोड़ो' आंदोलन में क्या अपील की गई?
=> उत्तर- यह एक लंबा और बड़ा प्रस्ताव था। इसमें अंतरिम सरकार बनाने का आवेदन था जिसमें भारत के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो सके। इसमें मित्र शक्तियों के सहयोग से भारत की सुरक्षा और अपनी सारी हथियारबंद और अहिंसक शक्तियों के साथ बाहरी हमले को रोकने का प्रस्ताव भी था।
,
प्रश्न 6. कांग्रेस कमेटी ने अपनी अपील किसके समक्ष की?
=> उत्तर- कांग्रेस कमेटी ने अपनी अपील ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र के समक्ष की।
,
प्रश्न 7. 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव कब पारित हुआ इसका परिणाम क्या निकला?
=> उत्तर- 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव 8 अगस्त सन् 1942 को पारित हुआ। जैसे ही जनता ने प्रदर्शन किया वैसे ही सरकार ने गिरफ्तारियां भी प्रारंभ कर दी। इन्हीं गिरफ्तारियों में जवाहरलाल नेहरू व उनके साथियों को अहमदनगर किले में बंद किया गया।

No comments:

Post a Comment

JNV Chapter IV: VMC MCQs Chapter IV: Vidyalaya Management Committee (VMC) - MCQs Test your un...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "