Sunday, March 28, 2021

भारत की जनसंख्या

प्रश्न -: जनसंख्या के अध्ययन को क्या कहते हैं ?

उत्तर -: जनसंख्या का अध्ययन डेमोग्राफी कहलाती है।

प्रश्न -: विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर -: विश्व जनसँख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है।

प्रश्न -: भारत में पहली जनगणना कब हुई थी ? (First census in India )

उत्तर -: भारत में पहली जनगणना सन् 1872 में तत्कालीन गवर्नर लार्ड मेयो के काल में हुई थी। ( First census in India )

प्रश्न -: भारत में विधिवत रूप से नियमित जनगणना का कार्य कब चालू किया गया ?

उत्तर -: भारत में विधिवत रूप से नियमित जनगणना का कार्य सन् 1881 में तत्कालीन गवर्नर लार्ड रिपन द्वारा शुरू किया गया।

प्रश्न -: भारत के प्रथम जनगणना आयुक्त कौन थे ?

उत्तर -: भारत के प्रथम जनगणना आयुक्त हेनरी प्लाउडेन थे।

प्रश्न -: ‘भारत की जनगणना’ विषय को किस सूची में शामिल किया गया है ?

उत्तर -: ‘भारत की जनगणना’ विषय को संघ सूची में शामिल किया गया है।

प्रश्न -: भारतीय संविधान के अनुसार भारत की जनगणना का कार्य किस की जिम्मेदारी है ?

उत्तर -: भारतीय संविधान की धारा 246 के अंतर्गत भारत की जनगणना का कार्य केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रश्न -: भारत में जनगणना का कार्य किस मंत्रालय के अधीन होता है ?

उत्तर -: भारत में जनगणना का कार्य गृह मंत्रालय के अधीन जनगणना आयुक्त के निर्देशानुसार होता है।

प्रश्न -: भारत की जनगणना कितने वर्ष के अंतराल पर की जाती है ?

उत्तर -: भारत की जनगणना 10 वर्ष के अंतराल पर की जाती है।

प्रश्न -: भारत में पहली बार जाति आधारित जनगणना कब की गई थी ?

उत्तर -: भारत में पहली बार जाति आधारित जनगणना 1931 में की गई थी।

प्रश्न -: भारत की जनसंख्या का महाविभाजन वर्ष किसे कहते हैं ?

उत्तर -: भारत में 1911-1921 के दशक में जन्म वृद्धि दर न्यूनतम रही थी, इसीलिये 1921 को भारत की जनगणना का महाविभाजन वर्ष कहा जाता है।

प्रश्न -: भारत की जनगणना का लघु विभाजक वर्ष किसे कहते हैं ?

उत्तर -: भारत में वर्ष 1951 को लघु विभाजक वर्ष कहा जाता है।

प्रश्न -: स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना कब हुई थी ?

उत्तर -: स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना 1951 में की गई थी।

प्रश्न -: स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना में कितने प्रश्न शामिल किए गए थे ?

उत्तर -: स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना में 14 प्रश्न शामिल किये गए थे।

प्रश्न -: वर्ष 2011 की जनगणना भारत की कौन से नंबर की जनगणना है ? (Census of India 2011 in hindi)

उत्तर -: वर्ष 2011 की जनगणना भारत की 15वी जनगणना है।

प्रश्न -: वर्ष 2011 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद भारत की कौन से नंबर की जनगणना है ? (Census of India 2011 in hindi)

उत्तर -: वर्ष 2011 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद भारत की 7वी जनगणना है।

प्रश्न -: वर्ष 2011 की भारत की जनगणना में कुल कितने प्रश्न शामिल किए गए थे ? (Census of India 2011 in hindi)

उत्तर -: वर्ष 2011 की भारत की जनगणना में कुल 29 प्रश्न शामिल किये गये थे।

प्रश्न -: वर्ष 2011 में भारत के जनगणना आयुक्त कौन थे ? (Census of India 2011 in hindi)

उत्तर -: वर्ष 2011 में भारत के जनगणना आयुक्त श्री सी. चन्द्रमौली थे।

प्रश्न -: भारत की प्रथम कंप्यूटरीकृत जनगणना कब की गई थी ?

उत्तर -: भारत की प्रथम कंप्यूटरीकृत जनगणना वर्ष 2001 में की गई थी।

प्रश्न -: भारत में विश्व की कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है ? (population of india 2011 in hindi)

उत्तर -: भारत में विश्व की लगभग 17.5% जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न -: भारत विश्व के कितने प्रतिशत भू भाग पर फैला हुआ है ? (population of india 2011 in hindi)

उत्तर -: भारत विश्व के लगभग 2.4% भू-भाग पर फैला हुआ है।

प्रश्न -: वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का एकमात्र राज्य, जहां जनसंख्या में कमी आई है ? (Census of India 2011 in hindi)

उत्तर -: वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर नागालैंड भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां जनसंख्या में कमी आई है।

प्रश्न -: 2020 में भारत की जनसंख्या कितनी है ? (2020 mein bharat ki jansankhya kitni hai ?)

उत्तर -: 2020 में भारत की जनसंख्या लगभग 138 करोड़ है।

प्रश्न -: 1947 में भारत की जनसंख्या कितनी थी ?

उत्तर -: 1947 में भारत की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ थी।

प्रश्न -: 2001 में भारत की जनसंख्या कितनी थी ? (2001 mein bharat ki jansankhya kitni thi?)

उत्तर -: 2001 में भारत की जनसंख्या लगभग एक अरब 2 करोड़ 80 लाख यानि लगभग 103 करोड़ थी


••• 2011 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी करोड़ है ? -: लगभग 121.5 करोड़

••• कुल जनसंख्या में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत -: 68.8%

••• कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत -: 31.2%

••• विश्व की कुल जनसंख्या में भारत की जनसंख्या का प्रतिशत -: 17.5 % (population of India 2011)

••• भारत की जनसंख्या की दशकीय जन्म वृद्धि दर -: 18.14 करोड़ (17.7% )

••• वार्षिक जन्म वृद्धि दर -: 1.64%

••• भारत में पुरुषों की जनसंख्या -: 62.31करोड़

••• महिलाओं की जनसंख्या -: 58.47 करोड़

••• सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य (largest population state in India, highest populated state in India, most population state in India) -: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार

••• न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य (least populated state in India, lowest population state in India, smallest population state in India) -: सिक्किम, मिजोरम , अरुणाचल प्रदेश

••• भारत की साक्षरता दर ( literacy rate in india 2011 census of India in hindi) –: 74.0%

••• पुरुष साक्षरता दर ( male literacy rate ) -: 82.14%

••• महिला साक्षरता दर ( female literacy rate ) -: 65.46%

••• सर्वाधिक साक्षरता वाले राज्य -: केरल, मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा

••• न्यूनतम साक्षरता वाला राज्य -: बिहार

••• सर्वाधिक साक्षरता दर वाले राज्य -: केरल (93.9%), मिजोरम (91.6%)

••• सर्वाधिक पुरष साक्षरता दर वाले राज्य -: केरल (96.0%), मिजोरम (93.7%)

••• न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य -: बिहार(63.8%), अरुणाचल प्रदेश (67%), राजस्थान (67.1%)

••• सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले राज्य -: केरल (92.0%), मिजोरम (89.4%)

••• न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाले राज्य -: बिहार (73.4%), अरुणाचल प्रदेश (73.7%), आंध्रप्रदेश (75.6%)

••• न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले राज्य -: राजस्थान (52.7%), बिहार (53.3%), झारखंड (56.2%)

••• सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला -: सरचिप (मिजोरम)

••• न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला -: अलीराजपुर (म.प्र.)

••• सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला -: थाणे (महाराष्ट्र)

••• न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला -: दिवांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश)

••• भारत की जनसंख्या घनत्व -: 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.

••• सर्वाधिक जन घनत्व वाले राज्य -: बिहार (1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.), प. बंगाल (1028 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)

••• न्यूनतम घनत्व वाले राज्य -: अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)

••• सर्वाधिक जन घनत्व वाला जिला -: उत्तर-पूर्व दिल्ली

••• न्यूनतम जन घनत्व वाला जिला – दिवांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश)

••• भारत में लिंगानुपात -: 940 महिला /1000 पुरुष

••• भारत में शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) -: 914

••• शहरी शिशु लिंगानुपात -: 905

••• ग्रामीण शिशु लिंगानुपात -: 923

••• सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य -: केरल (1084), तमिलनाडु (996), आन्ध्र प्रदेश (993)

••• न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य -: हरियाणा (879)

••• सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला -: माहे (पुदुचेरी – 1176)

••• न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला -: दमन (533)

••• सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केंद्र शासित प्रदेश -: पुदुचेरी

••• सर्वाधिक जनसँख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश -: दिल्ली

••• न्यूनतम जनसँख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश -: लक्षद्वीप

••• सर्वाधिक जन घनत्व वाला केंद्र शासित प्रदेश -: दिल्ली

••• न्यूनतम जन घनत्व वाला केंद्र शासित प्रदेश -: अण्डमान (46 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)

••• सर्वाधिक साक्षरता वाला केंद्र शासित प्रदेश -: लक्षद्वीप, दादर एवं नागर हवेली।

No comments:

Post a Comment

MCQ Quiz: Citizen's Charter of Navodaya Vidyalaya Samiti MCQ Quiz: Citizen's Charter of N...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "