Showing posts with label रामायण @100 One line Questions and Answers. Show all posts
Showing posts with label रामायण @100 One line Questions and Answers. Show all posts

Tuesday, April 20, 2021

रामायण @100 One line Questions and Answers


 1. वाल्मीकी रामायण की रचना किस छंद में हुई है? – अनुष्टृप

2. रामायण किस युग से संबंधित है? – त्रेतायुग

3. रामायण के प्रथम कांड का क्या नाम है? – बालकांड

4. रामायण के अंतिम कांड का क्या नाम है? – उत्तरकांड

5. रामायण के सबसे बड़े कांड का क्या नाम है? – युद्धकांड

6. रामायण के सबसे छोटे कांड का क्या नाम है? – अरण्यकांड

7. रामायण महाकाव्य का दूसरा नाम क्या था? – पौलत्स्य-वध अथवा दशानन-वध

8. इंद्र के प्रसिद्ध हाथी का क्या नाम था? – ऐरावत

9. राजा जनक का मूल नाम क्या था? – सीरध्वज

10. कैकेयी को राम को वनवास और भरत को राजगद्दी माँगने के लिए किस दासी ने बहकाया था? – मंथरा

11. अमरावली किसकी पुरी का नाम था? – इंद्र

12. अवधी भाषा में रचित रामायण का क्या नाम है? – रामचरितमानस

13. अशोक वाटिका का दूसरा नाम क्या था? – प्रमदावन

14. अश्वमेध यज्ञ के मस्तक पर कौन सा पत्र बाँधा जाता था? – जयपत्र

15. आठवें वसु का क्या नाम है? – सावित्र

16. इंद्र के प्रसिद्ध उद्यान का क्या नाम था? – नंदन (कानन)

17. उस पर्वत का क्या नाम है जो सिंधुनद और समुद्र के संगम पर स्थित था तथा जिसके सौ शिखर थे? – हेमगिरि

18. इंद्र के सारथि का नाम क्या था? – मातलि

19. उत्तर कुरु प्रदेश में स्थित कुबेर के उपवन का क्या नाम था? – चित्ररथ

20. उस ग्रह का क्या नाम है जो समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा पर ग्रहण लगाता है? – राहु

21. किस महर्षि ने श्रीराम के दु:खमय जीवन की भविष्यवाणी की थी? – दुर्वासा

22. उस वानर यूथपति का क्या नाम था जो चाँदी के समान धवल वर्ण का था? – श्वेत

23. उस सरोवर का क्या नाम था, जो एक योजन लंबा तथा इतना ही चौड़ा था? – पंचाप्सर

24. 'कलहप्रिय' किसका नाम था? – नारद

25. किस ऋषि को 'समुद्रचुलुक' कहते हैं? – अगस्त्य

26. किस कौए ने गरुडजी को रामकथा सुनाई थी? – काकभुशुंडि

27. किस गंधर्वी अपनी तीन पुत्रियों का विवाह माल्यवान्, सुमाली और माली (राक्षस) के साथ किया था? – नर्मदा

28. किस गुप्तचर के कहने पर श्रीराम ने सीताजी का परित्याग कर दिया था? – दुर्मुख

29. किस तीर्थ डुबकी लगाकर श्रीराम ने परमधामको प्रस्थान किया था? – गोप्रतार

30. किस ब्राह्मण को श्रीराम ने कहा था कि वह अपने दंड (डंडे) को जहाँ तक फेंक सकेंगे वहाँ तक की गायें उन्हें मिल जाएँगी? – त्रिजट

31. कौन सा यज्ञ 'पवित्र' नामक सोमयज्ञ से प्रारंभ और 'सौत्रामणि' से समाप्त होता है? – राजसूर्य

32. किस राक्षस सीता की हत्या न करने के लिए रावण को समझाया था? – सुपार्श्व

33. किस विमान पर बैठकर श्रीराम लक्ष्मण-सीता सहित लंका से अयोध्या आए थे? – पुष्पक

34. किस समुद्र का जल रक्त वर्णी था? – लोहित सागर

35. कुबेर के हाथी का क्या नाम है? – हिमपांड्र

36. कुबेर को ब्रह्माजी ने कौनसा विमान दिया था? – पुष्पक

37. कुब्जा किसका नाम था? – मंथरा

38. कैकेयी की कौन सी दासी उसके मायके से ही उसके साथ आई थी? – मंथरा

39. कौनसा वानर एक सरोवर-जल में अपनी परछाईं देखकर उसके युऋ करने के लिए कूदा और स्त्री बन गया था? – ऋक्षराज

40. कुबेर के सेनापति का क्या नाम था? – मणिभद्र

41. तृतीय प्रजापति का क्या नाम है? – शेष

42. देवताओं और असुरों ने किस सागर का मंथन किया था? – क्षीराद सागर

43. नलकूबर कि अप्सरा पर आसक्त था? – रंभा

44. पूर्वजन्म में रावण का क्या नाम था? – प्रतापभानु

45. प्रभाव किसके मंत्री का नाम था? – सुग्रीव

46. बालि और सुग्रीव किस वानर से उत्पन्न हुए थे? – ऋक्षराज

47. किस देवमता का एक नाम 'सर्पमाली' है? – शिव

48. महर्षि वसिष्ठ की गाय का क्या नाम था? – सुरभि

49. राजा दशरथ ने पुत्रोत्पत्ति हेतु कौन सा यज्ञ किया था, – पुत्रेष्टि

50. महर्षि वाल्मीकी का बचपन का क्या नाम था? – रत्नाकर

51. महर्षि विश्वामित्र का क्षत्रिय दशा का क्या नाम था? – विश्वरथ

52. लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमानजी कौन सी ओषधि लेकर आए थे? – संजीवनी बूटी

53. 'मारुत' किस देवता का नाम है? – वायु

54. मेघनाद किस देवी की पूजा किया करता था? – निकुंभिला

55. यम के हाथी का क्या नाम है? – महापद्म

56. राजा जनक की आज्ञा से राजा दशरथ को बुलाने के लिए कौन मंत्री अयोध्या गए थे? – सुदामन्

57. राजा जनक के छोटे भाई का क्या नाम था? – कुशध्वज

58. लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमानजी किस पर्वत को ओषधि सहित उठाकर लाए थे? – द्रोणगिरि

59. रामायणकालीन नगरी मधुपुरी का वर्तमान में क्या नाम है? – मथुरा

60. राजा निमि की राजधानी का क्या नाम था? – वैजयंत

1. लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न को किन दो भाइयों ने युद्ध में पराजित कर दिया था? – लव-कुश

62. उस वानर यूथपति का क्या नाम था जो गेरु के समान लाल रंग का था? – गवय

63. राजा जनक के पुरोहित का क्या नाम था? – शतानंद

64. महर्षि विश्वामित्र की तपस्या किस अप्सरा ने भंग की थी? – मेनका

65. लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु किस ओषधि को वैद्य ने मँगाया था? – संजीवनी बूटी

66. श्रीराम की सेना के दो अभियंता वानरों के नाम क्या थे? – नल-नील

67. रामायणकालीन काशी का वर्तमान में क्या नाम है? – वाराणसी

68. महर्षि अपनेजीवन के पूर्वाद्र्ध में डाकू थे? – वाल्मीकी

69. राजा निमि की राजधानी का क्या नाम था? – शिव

70. कौनसी राक्षसी लंका के समीप समुद्र में रहती थी और उड़ते हुए जीवों को खींच लेती थी तथा खा जाती थी? – सिंहिका

71. रावण के परिवार कौन राम-रावण युद्ध में श्रीराम की ओर से लड़ा था? – विभीषण

72. रावण ने सुग्रीव के पास किस दूत को भेजा था? – शुक

73. लंका जाने के लिए पुल बाँधते समय श्रीराम ने किस शिवलिंग की स्थापना की थी, – रामेश्वर

74. लंका में राक्षसों के कुल देवता के स्थान का क्या नाम था? – चैत्य प्रासाद

75. लंका-दहन के पश्चात् हनुमान किस पर्वत पर चढ़कर, समुद्र लाँघकर वापस आए थे? – अरिष्ट

76. श्रीराम को वन से वापस लाने के लिए जाते हुए भरत किस नौका से गंगा के पार उतरे थे? – स्वस्तिक

77. रामायणकालीन लवपुर का वर्तमान में क्या नाम है? – लाहौर

78. महर्षि परशुराम ने श्रीराम को (सीता स्वयंवर में) किस धनुष बाण चढ़ा देने की चुनौती दी थी? – वैष्णव

79. लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमानजी लंका से किस वैद्य को उठा लाए थे? – सुषेण

80. वरुण के हाथी का क्या नाम है? – सौमनस

81. रावण को किसने छह माह तक अपनी काँख (बगल) में दबाए रहा था? – बालि

82. विभीषण के किस अनुचर पक्षी का रूप धारण कर, लंका जाकर रावण की रक्षा–व्यवस्था तथा सैन्य-शक्ति का पता लगाया था? – अनल

83. व्यास नदी का रामायण काल में क्या नाम था? – विपाशा

84. शत्रु द्वारा चलाए हुए अस्त्र को निष्फल करने की विधि का क्या नाम है? – रभस

85. शत्रुघ्न के पुरोहित का क्या नाम था? – कांचन

86. श्रीराम आदि चारों भाइयों के विवाह कार्य किस ऋषि ने संपन्न कराए थे? – वसिष्ठ

87. रामायणकालीन सरयू नदी को वर्तमान में क्या कहते हैं? – घाघरा

88. श्रीराम ने किन वृक्षों की ओट लेकर वानरराज बालि को मारा था, – साल वृक्ष

89. श्वेत वर्ण का हाथी कौन था? – ऐरावत

90. सगर-पुत्रों ने पृथ्वी धारण करते हुए किस सदी को था? – विरुपाक्ष

91. समस्त पर्वतों का राजा कौन है? – हिमालय

92. समुद्र लाँघते हुए हनुमानजी को किस नांगस ने रोका था और उन्हें खा जाने को उद्यत हुई थी? – सुरसा

93. समुद्र-मंथन से कौन सा अश्व निकला था? – उच्चै:श्रवा

94. समुद्र-मंथन से कौन सा भयानक विष निकला था? – हलाहल

95. समुद्र-मंथन से कौन सी मणि उत्पन्न हुई थी? – कौस्तुभ

96. समुद्र-मंथन हेतु किस पर्वत को मथानी बनाया गया था? – मंदराचल

97. सीताजी की खोज में लंका पहुँचने पर हनुमानजी ने किस विमान को देखा था? – पुष्पक

98. हनुमान जब अशोक वाटिका में सीताजी से मिलने गए थे, उस समय वे किस वृक्ष पर छिपे थे? – अशोक

99. हनुमानजी की माता पूर्वजन्म में एक अप्सरा थीं। अप्सरा रूप में उनका क्या नाम था? – पुंजिकस्थला

100. हनुमान के पिता का नाम क्या था? – केसरी

Digital Clock and Calendar

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "