Showing posts with label #hindi literature mcq quiz. Show all posts
Showing posts with label #hindi literature mcq quiz. Show all posts

Thursday, September 30, 2021

हिन्दी साहित्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर

 1. ’अपरा’ में संकलित निबंध ’कालचक्र’ के लेखक मिश्रजी ने ’पहला चैमासा’ किसे कहा है?

(अ) गर्मी को                 (ब) वसंत को

(स) शीतकाल को          (द) पावस को

उत्तर (अ) गर्मी को

2. ’अपरा’ में संकलित ’भारतीय नारी’ नामक निबंध में स्वाकी विवेकानंद के अनुसार आर्यों के नारी विषयक विचार इनमें से किस विकल्प में हैं?

(अ) आर्य लोग नारी की उपस्थिति को उपासना-विधि में घोर विघ्न स्वरूप मानते हैं।

(ब) आर्यों के अनुसार सहधर्मिणी के बिना पुरुष कोई धार्मिक कार्य नहीं कर सकता।

(स) आर्यों के अनुसार स्त्री को किसी प्रकार के धर्म-कर्म का अधिकार नहीं है।

(द) आर्यों के अनुसार नारी के लिए आहार हेतु पक्षी मारना भी निषिद्ध है।

उत्तर (ब) आर्यों के अनुसार सहधर्मिणी के बिना पुरुष कोई धार्मिक कार्य नहीं कर सकता।

3. ’अनोखी परीक्षा’ (अपरा) में औघङ बाबा ने दो भाईयों को अपना शिष्य नहीं बनाने का क्या कारण बताया था?

(अ) क्योंकि अधिक शिष्य होने पर आश्रम का खर्चा बढ़ जाने की संभावना थी।

(ब) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर शिक्षण और आवास की समुचित व्यवस्था संभव नहीं थी।

(स) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर बङे से बङे पंथ का भी पतन होने में देर नहीं लगती।

(द) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती थी।

उत्तर (स) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर बङे से बङे पंथ का भी पतन होने में देर नहीं लगती।

4. ’मंदाकिनी’ पुस्तक में संकलित निबंध ’राष्ट्र का स्वरूप’ के लेखक का नाम क्या है?

(अ) डाॅ. वासुदेव शरण अग्रवाल 

(ब) रामवृक्ष बेनीपुरी

(स) एकनाथ रानाडे 

(द) शैवाल सत्यार्थी

उत्तर (अ) डाॅ. वासुदेव शरण अग्रवाल 

5. ’झुलसती लू के साथ दुहरे होते यूकेलिप्टस और केजुरिना के पेङ, दरकती गुलाब की क्यारियाँ और सूखे पत्तों से ढका लाॅन………..इस मौसम में वैसे भी मन एक अजीब सी ऊब, बल्कि मनहूसियत से भर जाता है।

ये पंक्तियाँ ’मन्दाकिनी’ पुस्तक के किस पाठ से ली गई हैं?

(अ) सुभद्रा 

(ब) यात्रा एक पावन तीर्थ की

(स) गेहूँ बनाम गुलाब 

(द) निर्वासित

उत्तर (द) निर्वासित

6. ’भोर का तारा’ एकांकी की पात्र छाया के अनुसार प्रत्येक पुरुष के लिए स्त्री इनमें से क्या है?

(अ) कल्पना           (ब) कविता

(स) देवी                 (द) शृंगार मूर्ति

उत्तर (ब) कविता

7. ’पारब्रह्म के तेज का, कैसा है उनमान।

कहिबे कूँ सोभा नहीं देख्या ही परमान।।’

’सरयू’ में संकलित उक्त काव्य-पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

(अ) तुलसीदास          (ब) रहीम

(स) कबीर                  (द) सेनापति

उत्तर (स) कबीर  

8. ’आराधन का दृढ़ आराधन से दो उत्तर,

तुम वरो विजय संयत प्राणों से प्राणों पर।’

’सरयू’ में संकलित ’राम की शक्ति पूजा’ से उद्धृत उक्त कथन किसका है?

(अ) लक्ष्मण              (ब) सुग्रीव

(स) हनुमान              (द) जाम्बवान

उत्तर (द) जाम्बवान

9. ’सरयू’ में संकलित परसाई जी के व्यंग्यात्मक निबंध में क्रांति का सब से बङा दुश्मन किसे बताया गया है?

(अ) वाइफ को                   (ब) मदर इन-लाॅ को

(स) सिस्टर इन-लाॅ को      (द) फादर इन-लाॅ को

उत्तर  (ब) मदर इन-लाॅ को

10. ’सरयू’ में संकलित रचना ’अलोपी का रचनाकार इनमें से कौन है?

(अ) भगवती प्रसाद वाजपेयी      (ब) नरेश मेहता

(स) महादेवी वर्मा          (द) श्रीधर पराङकर

उत्तर (स) महादेवी वर्मा 

11. आदिकालीन साहित्य से संबंधित इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?

(अ) दोहा आदिकालीन अपभ्रंश साहित्य का प्रमुख छंद है।

(ब) दोहाकोशों और चर्यागीतों की भाषा-शैली में कोई अंतर नहीं है।

(स) चर्यापद एक प्रकार के गीत होते हैं जो सामान्यतः अनुष्ठान के समय गाए जाते हैं।

(द) आदिकालीन बौद्ध सिद्धों ने दोहाकोशों के साथ-साथ चर्यापदों की रचना भी की।

उत्तर (ब) दोहाकोशों और चर्यागीतों की भाषा-शैली में कोई अंतर नहीं है।

12. रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?

(अ) प्रबंध चिंतामणि – विनयचंद्र सूरि

(ब) पाहुङ दोहा – रामसिंह

(स) नेमिनाथ चरिउ – हरिभद्र सूरि 

(द) भविसयत्त कहा – धनपाल

उत्तर (अ) प्रबंध चिंतामणि – विनयचंद्र सूरि

13. हिन्दी साहित्य का आरंभ 693 ई. से मानने वाले इतिहासकार इनमें से कौन हैं?

(अ) रामचन्द्र शुक्ल 

(ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(स) रामकुमार वर्मा

(द) डाॅ. नगेन्द्र

उत्तर(स) रामकुमार वर्मा

14. राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का प्रथम कवि इनमें से किसे माना है?

(अ) पुष्य                 (ब) शालिभद्र सूरि

(स) कण्हपाद          (द) सरहपाद

उत्तर (द) सरहपाद

15. डाॅ. राम कुमार वर्मा ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल (प्रारंभिक काल) को किस नाम/किन नामों से संबोधित किया है?

(अ) प्रारंभिक काल, संधिकाल

(ब) आदिकाल, वीरकाल

(स) सिद्ध-सामंत काल 

(द) संधिकाल एवं चारण काल

उत्तर (द) संधिकाल एवं चारण काल

📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Performance Appraisal, Potential Appraisal, Feedback & Counseling 🔐 Performance Appraisal, Potentia...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "