WELCOME TO PROMISEDPAGE

Always type promisedpage4u.bogspot.com to search our blog विभिन्न "दिन विशेष" प्रश्नमंजूषा में हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी सहभागियों का अभिनंदन। सहभागियों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रमाणपत्र भेजने में देरी हो सकती है। सभी सहभागियों के प्रमाणपत्र भेजे जाएंगे। कृपया सहयोग करे। "A good teacher can inspire hope, ignite the imagination, and instil a love of learning." - Happy Teachers Day. Click here for Quiz on National Teachers Day. Participants are requested to type their correct email address to receive the certificates. Type your school name and address in short
Showing posts with label #भारत की खोज. Show all posts
Showing posts with label #भारत की खोज. Show all posts

Sunday, July 25, 2021

1. अहमदनगर का किला (भारत की खोज कक्षा ८) विषय-हिन्दी

HTML Elements Reference

प्रश्नोत्तर

हिन्दी कक्षा ८

1. अहमदनगर का किला

कठिन शब्दार्थ:- दूज- शुक्ल पक्ष का दूसरे दिन का चांद। स्थाई- पक्का। सहचर- साथी। बागवानी- बाग बगीचे लगाना। अवशेष- बचे हुए पदार्थ। दुरभिसंधिया- दुश्मनों या गलत इरादों द्वारा की गई संधि। कुदाल- फावड़ा। पैगंबर- ईश्वर का दूत। अख्तियार- अधिकार। अभिभूत- मुग्ध। दम घोटू- सांस रोकने वाली। यंत्रणा- प्रताड़ना। अरसे- काफी समय से। जटिलता- कठिनता।

'अहमदनगर का किला' पाठ कब कहां और किसके द्वारा लिखा गया?
=> उत्तर- अहमदनगर का किला पाठ अहमदनगर किले में बंदी रूप में रह रहे जवाहरलाल नेहरू द्वारा 13 अप्रैल 1944 को लिखा गया।
,
नेहरू जी कितनी बार जेल यात्रा कर चुके थे?
=> उत्तर- स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु यह नेहरू जी की नवमी जेल यात्रा थी।
,
अहमदनगर किले में रहकर नेहरू जी ने क्या कार्य करना प्रारंभ किया?
=> उत्तर- अहमदनगर किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया । क्योंकि वह खाली बैठकर समय व्यर्थ नहीं करना चाहते थे। उन्होंने पथरीली व कंकरीली जमीन को भी उपजाऊ बना डाला।
,
अहमदनगर किले के साथ कौन सी घटना जुड़ी हुई है?
=> उत्तर- अहमदनगर किले के साथ साहसिक चांद बीवी की घटना जुड़ी हुई है जिसने अकबर की सारी सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार उठा कर अपनी सेना का नेतृत्व किया, लेकिन बाद में उसके अपने ही एक आदमी ने उसकी हत्या कर दी।
,
जवाहरलाल नेहरू अपनी लेखनी से क्या लिखना चाहते थे?
=> उत्तर- जवाहरलाल नेहरू अपनी लेखनी से भारत के इतिहास पर प्रकाश डालना चाहते थे।
,
नेहरू जी ने कुदाल छोड़कर कलम क्यों उठाई?
=> उत्तर- भारतीयों में राष्ट्रप्रेम जागृत करने हेतु।
,
'अतीत का दबाव' के बारे में नेहरू जी ने क्या कहना चाहा?
=> उत्तर- नेहरू जी का मानना था कि मनुष्य का अतीत अच्छा हो या बुरा दोनों ही रूपों में प्रभावित करता है। यदि अतीत बहुत प्राचीन और श्रेष्ठ कम हो लेकिन किसी कारणवश वर्तमान परिस्थितियां संतोषजनक हो जाए तो सहन करना बहुत मुश्किल होता है। जैसे- इस समय भारत और चीन।
,
नेहरू जी की दृष्टि में विरासत के क्या मायने थे?
=> उत्तर- नेहरू जी की दृष्टि में विरासत के मायने वे मूल्य थे जिन्हें हम अपने पूर्वजों द्वारा हजारों वर्षों में प्राप्त करते हैं।

2. तलाश

कठिन शब्दार्थ- विश्लेषण- सही गलत का विचार करना। अवधारणा- विचार। आलोचक- सही व गलत दोनों धारणाएं प्रकट करने वाला। जीवंत- सदा रहने वाला। ठेठ- पूरी तरह। तेजस्विता- प्रकाश मय। सुदूर- बहुत दूर। दास्तान- आपबीती। मिथक- अविश्वसनीय घटनाएं। दंत कथाएं- लोगों द्वारा कही जाने वाली कहानियां। भग्नावशेष- पुराने चीजों टूटे-फूटे बचे हुए टुकड़े। पुरखे- पूर्वज। अंतर्दृष्टि- अंदर तक पहचान पाने की शक्ति। पाषाण- पत्थर। सम्राट- राजाओं के राजा। शाश्वत- सदा रहने वाले। गुत्थी- उलझा हुआ प्रश्न। नक्काशी- हाथ से की गई मीनाकारी। संकीर्ण रूढ़िवादिता- दकियानूसी विचार। मूर्छा- बेहोश। सामंजस्य- तालमेल। अंतर्वस्तु- अंदर का। विगत- बीता हुआ। बाबत- बारे में। हुकूमत- शासन। अखंड- जिस के टुकड़े ना किए जा सके। ताल्लुक- संबंध। अनुभूति- महसूस। मिथक- मनगढ़ंत।

नेहरू जी भारत को एक आलोचक की दृष्टि से क्यों देखना चाहते थे?
=> उत्तर- नेहरू जी भारत को एकादशी की दृष्टि से देखना चाहते थे क्योंकि वे अतीत के पसंद और नापसंद दोनों पक्षों का अवलोकन करना चाहते थे।
,
नेहरू जी ने विदेशियों द्वारा रचित भारतीय साहित्य का अध्ययन क्यों करना चाहा?
=> उत्तर- नेहरू जी ने विदेशियों द्वारा रचित भारतीय साहित्य का अध्ययन करना चाहा ताकि भारत की विशेषताओं की बारीकियों का अध्ययन कर सकें।
,
नेहरू जी कश्मीर की ओर अधिक आकर्षित क्यों होते थे?
=> उत्तर- नेहरू जी के पूर्वज कश्मीर के रहने वाले थे। उनके जीवन का काफी समय भी कश्मीर की वादियों में बीता इसलिए वे कश्मीर की ओर अधिक आकर्षित होते थे।
,
हिमालय के ह्रदय से कौन-कौन सी मुख्य नदियां निकलती है?
=> उत्तर- हिमालय पर्वत के हृदय से सिंधु ब्रह्मपुत्र यमुना गंगा आदि प्रमुख नदियां निकलती है।
,
सिंधु नदी की क्या विशेषता है?
=> उत्तर- सिंधु नदी को इंडस भी कहा जाता है। यह हिमालय पर्वत में से निकलती है। भारत का नाम इंडिया या हिंदुस्तान भी इसी के नाम पर पड़ा है।
,
कौन-कौन से स्थान के किले व मूर्तियां भारत के प्राचीन सभ्यता का सुंदर चित्र खींचती है?
=> उत्तर- अजंता, एलोरा और एलिफेंटा की गुफाएं व दिल्ली तथा आगरा की इमारतों का प्रत्येक पत्थर भारत के अतीत का सुंदर चित्र खींचते हैं।
,
'भारत के अतीत के झांकी' के अवलोकन से नेहरू क्या निष्कर्ष निकालते हैं?
=> उत्तर- 'भारत के अतीत की झांकी' के अवलोकन से नेहरू यह निष्कर्ष निकालते हैं कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति भले ही कितनी प्राचीन हो जाए लेकिन उसका महत्व सदा बना रहेगा। वर्तमान भारत की नींव का आधार ही प्राचीन संस्कृति व सभ्यता है।
,
एशिया की शक्ति कम होने पर कौन सा द्वीप आगे निकला और क्यों?
=> उत्तर- एशिया के सबसे कम होने पर यूरोप में प्रगति की क्योंकि उसने तकनीकी विकास की ओर कदम बढ़ाएं।
,
शक्ति पाकर यूरोप ने क्या किया?
=> शक्ति पाकर यूरोप ने पूर्व के देशों पर अधिकार करना चाहा।
,
भारतीयों ने किन संकीर्ण धारणाओं को अपनाया?
=> उत्तर- 1. महासागरों को पार ना करना। 2. मूर्ति पूजा की ओर कदम बढ़ाना।
,
भारतीय संस्कृति की क्या विशेषता है?
=> उत्तर- भारतीय संस्कृति की यह विशेषता है कि प्राचीन और नवीन में सामंजस्य स्थापित कर, पुराने को बनाए रखने व नए विचारों को आत्मसात करने का सामर्थ्य होना।
,
भारत की दशा उस समय क्या थी?
=> उत्तर- उस समय भारत में भयंकर गरीबी थी। लोगों की दशा बहुत बुरी थी। अंग्रेजी शासन के दबाव में लोग जीवन जी रहे थे। मध्यमवर्ग आधुनिकता की ओर कदम बढ़ाना चाहता था।
,
बुद्धिजीवियों के समक्ष कैसे भारत की तस्वीर आई?
=> उत्तर- बुद्धिजीवियों के समक्ष ऐसे भारतीयों की तस्वीर आई जो भारत के वास्तविक मूल्यों को पूर्णतया भुला चुके थे।
,
नेहरू जी ने भारत की तलाश क्यों करनी चाही?
=> उत्तर- नेहरू जी को बहुत कुछ ऐसा देखने को मिला जिनमें भारत के वास्तविक मूल्यों की झलक नहीं मिलती थी। इसलिए उन्होंने भारत की तलाश करके उन्हें भारत के विशेष मूल्यों को जनता के सामने लाना चाहा।
,
भारत का नाम किस पर पड़ा?
=> उत्तर- भारत का नाम ' भरत' नामक राजा के नाम पर पड़ा।
,
नेहरू जी किसानों को किस प्रकार समझाना चाहते थे?
=> उत्तर- नेहरू जी किसानों को सीधी सादी भाषा में भारत की विशालता, अखंडता व महत्ता से परिचित करवाना चाहते थे।
,
भारत के किसानों की समस्याएं क्या थी?
=> उत्तर- पूरे भारत के किसान गरीबी, कर्ज, निहित स्वार्थ, जमींदार, महाजन, भारी लगान और कर व पुलिस के अत्याचारों व विदेशी हुकूमत की समस्याओं से जूझ रहे थे।
,
नेहरू जी जहां भी जाते उनके स्वागत में कौन से शब्द गूंज उठते?
=> उत्तर- भारत माता की जय।
,
'भारत की विविधता और एकता' से आप क्या समझते हैं?
=> उत्तर- भारत विविध अर्थात् भिन्न-भिन्न प्रांतों का देश है। सभी प्रांतों की सभ्यता व संस्कृति में भिन्नता दिखाई पड़ती हैं लेकिन आंतरिक विचारधारा सभी की समान है अर्थात् विविधता होते हुए भी एकता का भाव है।
,
' तक्षशिला' क्यों प्रसिद्ध था यहां अन्य देशों से लोग क्यों आते थे?
=> उत्तर- तक्षशिला विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय था। यहां सुदूर देशों से विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने आते थे।
,
देहाती और निरक्षर लोगों को देखकर नेहरू जी को क्या हैरानी हुई?
=> उत्तर- देहाती और निरक्षर लोगों को प्राचीन महाकाव्य रामायण और महाभारत तथा अन्य ग्रंथों के सैकड़ों पद याद होना। अपनी बातचीत के दौरान उनके उदाहरण देना, नैतिक उपदेश देना व साहित्यिक बातें करने पर नेहरू जी को हैरानी होती थी कि निरक्षर होने पर भी वह बौद्धिक रूप से पूर्ण समझ रखते थे।
,
भारतीयों की क्या दशा थी?
=> उत्तर- भारत के लोग गरीबी व विपत्तियों का जीवन जी रहे थे। समाज में भ्रष्टाचार बढ़ रहा था और निरंतर अभाव और असुरक्षा की स्थिति बनी थी।
,
अभावग्रस्त जीवन जीते हुए भी भारतीयों की क्या विशेषता थी?
=> उत्तर- अभावग्रस्त जीवन जीते हुए भी स्वभाव से नम्रता भलमनसाहत उनके विशेषता थी जो उन्हें सांस्कृतिक विरासत में प्राप्त हुई, जिसे बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी ना मिटा सका।

3.सिंधु घाटी सभ्यता

कठिन शब्दार्थ:- धनाढ्य- अमीर, अचरज- हैरानी, ठेठ- पक्के, हमाम- पानी डालने व रखने के बड़े बड़े बर्तन या धरती में बने तालाब, जज़्ब- शामिल होना, अवेस्ता- फ़ारसी भाषा में इसका अर्थ प्रार्थना है, मिथ्या- झूठ, लोकोत्तर- लोगों को ज्ञात, कर्म काण्ड- कार्य करना, असत- अज्ञान, सत- ज्ञान, आत्म पीड़न- स्वयं को दुःख देना, गैर मुनासिब- संभव न होना, वृत्तांत- वर्णन, सम्मिश्रण- मिला हुआ, खदबदाती- सभी बातों का समावेश ।,सरोबार- भरा हुआ, मुकम्मल- पूरा, तकाज़ा- सही गलत का अनुमान लगाना, गल्ले- आर्थिक दशा को देखते हुए, कारवां- दल, बंदरगाह- जहां समुद्री जहाजों को खड़ा किया जाए या चलाया जाए, वैयाकरण- व्याकरण जानने वाले, सूबे- इलाका, निर्वाण- मोक्ष, प्रपंच- आडंबर, अधुनातन- नवीन, अन्तर्दृष्टि- अंदर की दृष्टि, मोहताज- निर्भर, अनीति- गलत कार्य, विरक्ति- मन हट जाना, कट्टर- पक्का, पर्सिपोलिस- प्राचीन काल के शक्तिशाली पारसिक साम्राज्य की राजधानी जो आधुनिक ईरान में है।

प्रश्न 1. मोहनजोदड़ो क्यों प्रसिद्ध है? इससे क्या लाभ हुआ ?
=> उत्तर- मोहनजोदड़ो वह प्रसिद्ध स्थान है जहाँ सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष मिले हैं मोहनजोदड़ो में की गई खुदाई से प्राप्त वस्तुओं से प्राचीन इतिहास समझने में बहुत मदद मिलती है।
,
प्रश्न 2. सिंधु घाटी सभ्यता का प्रसार कहाँ-कहाँ तक था?
=> उत्तर- सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष मोहनजोदड़ो के अलावा दूर- दूर स्थानों तक मिले हैं। यह सभ्यता पश्चिम में काठियावाड़ और पंजाब के अंबाला जिले के अलावा गंगा की घाटी तक फैली थी।
,
प्रश्न 3. सिंधु घाटी सभ्यता में व्यापार की क्या स्थिति थी?
=> उत्तर- सिंधु घाटी सभ्युता ने फ़ारस, मेसोपोटामिया और मित्र की सभ्यताओं से व्यापार किया। इन नागर सभ्यता में व्यापारी वर्ग धनादे्य था। उसकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। सड़कों के किनारे दुकानों की पंक्तियाँ थी जहाँ संभवतः छोटी-छोटी दुकानें थीं।
,
प्रश्न 4. आर्य कौन थे? वे भारत कब आए?
=> उत्तर- आयों की पहचान तथा उनके मूल स्थान के बारे में कुछ निश्चित पता नहीं है। व्यवहारिक रूप से उन्हें भारत की ही संतान माना गया है। आर्य भारत में सिंधु घाटी युग के एक हजार वर्ष बाद आए होंगे।
,
प्रश्न 5. वैदिक युग के काल निर्धारण पर विद्वानों की क्या राय है?
=> उत्तर- वैदिक युग के काल निर्धारण पर विद्वान एकमत नहीं है। भारतीय विद्वान वैदिक युग का काल बहुत पहले के मानते हैं जबकि यूरोपीय विद्वान इसका समय बहुत बाद का मानते हैं
,
प्रश्न 6. वेद क्या है? भारत में प्रथम वेद किसे माना जाता है ?
=> उत्तर- वेद हिंदुओं के प्रकाशित धर्म-ग्रंथ हैं वेदों से हमें यह ज्ञात होता है कि विचारों की प्रारंभिक अवस्था में मानव- मस्तिष्क ने स्वयं को कैसे व्यक्त किया था। ऋग्वेद को भारत का प्रथम वेद माना जाता है।
,
प्रश्न 7. वेद शब्द की उत्पत्ति बताते हुए इसका अर्थ स्पष्ट कीजिए?
=> उत्तर- 'वेद' शब्द की उत्पत्ति विद् धातु से हुई है, जिसका अर्थ है-जानना। वेद का सीधा-साधा अर्थ है-अपने समय के ज्ञान का संग्रह। वेदों में न मूर्ति पूजा है और न देव मंदिर।
,
प्रश्न 8. उपनिषदों का मनुष्य के जीवन में क्या महत्व है?
=> उत्तर- उपनिषद मनुष्य को भारतीय आयों के चिंतन के बारे में गहराई से ज्ञान कराते हैं ये ईसा पूर्व 800 के आस पास के तत्कालीन सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हैं।
,
प्रश्न 9. महाकाव्यों में उपलब्ध सामप्री की क्या विशेषता है ?
=> उत्तर- महाकाव्यों में उपलब्ध सामग्री की विशेषता यह है कि इसमें शिक्षित तथा अनपढ़ सभी के लिए कुछ न कुछ उपलब्ध है। इनमें वह रहस्य छिपा है जो जाति-पौति में विभाजित ऊँच-नीच समाज को भी एक जुट रखता है।
,
प्रश्न 10. महाभारत महाकाव्य के रूप में क्यों प्रसिद्ध है ?
=> उत्तर- महाभारत ऐसा महाकाव्य है, जिसकी गणना विश्व की श्रेष्ठतम रचनाओं में की जाती है। यह प्राचीन भारत की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों का विश्वकोष है, जिसकी मदद से उस काल के बारे में बहुत कुछ जाना-समझा जा सकता है।
,
प्रश्न 11. प्राचीन भारत में ग्राम सभाओं की क्या स्थिति थी? उनकी आय का साधन क्या था?
=> उत्तर- प्राचीन भारत में ग्राम सभाएँ स्वतंत्र थी। वे स्वशासित होते थे। इन्हें समूहों में बाँट दिया जाता था। लगान इनकी आमदनी का मुख्य साधन था। यह उपज के छठें हिस्से तक होता था।
,
प्रश्न 12. पाणिनि कौन थे? उन्होंने कौन-सी पुस्तक लिखी ?
=> उत्तर- पाणिनि संस्कृत भाषा के प्रसिद्ध वैयाकरण थे। उन्होंने छठीं या सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व में व्याकरण की प्रसिद्ध पुस्तक ' अष्टध्यायी' की रचना की जिसे आज भी संस्कृत व्याकरण का आधिकारिक प्रमाण माना जाता है।
,
प्रश्न 13. महाकाव्यों के युग में शिक्षा की क्या व्यवस्था थी?
=> उत्तर- महाकाव्यों के युग में कस्बों के निकट वनों में विद्यालय हुआ करते थे, जिनमें अनेक विषयों का शिक्षण तथा सेन्य प्रशिक्षण दिया जाता था। यहाँ विद्यार्थियों को शहरी जीवन के आकर्षण से बचाकर नियमित और ब्रह्मचर्य जीवन बिताने की सीख दी जाती थी।
,
प्रश्न 14. चरक कौन थे? चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान क्या था?
=> उत्तर- चरक कनिष्क के दरबार में राजवैद्य थे। उन्होंने औषधि विज्ञान पर ईसवीं सन् की शुरुआत में पुस्तकें लिखी। अनेक बीमारियों और उनकी पहचान तथा इलाज का वर्णन है।
,
प्रश्न 15. महात्मा बुद्ध कौन थे? उनके विषय में अजीव संयोग क्या है?
=> उत्तर- महात्मा बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। वे क्षत्रिय थे। उनकी मृत्यु ईसा पूर्व 544 ईसा पूर्व में हुई। इस दिन बैशाख पूर्णिमा की तिथि थी। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और उनका निर्वाण भी इसी तिथि को हुआ था।
,
प्रश्न 16. बुद्ध-कथा से मनुष्य को क्या शिक्षा मिलती है ?
=> उत्तर- बुद्ध-कथा से मनुष्य को शिक्षा मिलती है कि मनुष्य को संघर्ष से नहीं भागना चाहिए, बल्कि शांत-दृष्टि से उनका मुकाबला करते हुए जीवन में विकास और प्रगति के बड़े अवसरों को देखना चाहिए।
,
प्रश्न 17. चंद्रगुप्त द्वारा स्थापित मौर्य साम्राज्य की जानकारी हमें कहाँ से मिलती है?
=> उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा स्थापित मौर्य साम्राज्य की जानकारी हमें दो साधनों से मिलती है। (i) सेल्यूकस के राजदूत मेगस्थनीज के विवरण से। (ii) कौटिल्य द्वारा लिखित 'अर्थशास्त्र' से।
,
प्रश्न 18. अर्थशास्त्र में राजा के राज्याभिषेक के संबंध में क्या कहा गया है?
=> उत्तर- अर्थशास्त्र में कहा गया है कि राजा को राज्याभिषेक के समय शपथ लेनी पडती थी कि वह अपनी प्रजा की सेवा करेगा। उसका सुख प्रजा के सुख में है राजा वही कार्य करेगा, जिसमें प्रजा की भलाई हो। अनीति करने वाले राजा को हटाकर दूसरे को राजा बनाया जा सकता है
,
प्रश्न 19. अशोक कौन था? उसने कलिंग-विजय करने का मन क्यों बनाया?
=> उत्तर- अशोक वह महान शासक था, जिसने 273 ई. पू. में मौर्य साम्राज्य का बागडोर संभाला। इस साम्राज्य में भारत का बहुत बड़ा हिस्सा शामिल था। अशोक संपूर्ण भारत को एक शासन व्यवस्था के अधीन लाना चाहता था, इसलिए उसने कलिंग विजय का मन बनाया।
,
प्रश्न 20. अशोक द्वारा किए गए कार्यों तथा विचारों की जानकारी हमें किस तरह मिलती है?
=> उत्तर- अशोक के कार्यों तथा विचारों की जानकारी उनके फ़रमानों के माध्यम से मिलती है जो उसने जारी किए। ये फरमान पत्थर और धातु पर खोदे गए जो पूरे भारत में फैले हैं तथा आज भी सुरक्षित है।

4. युगों का दौर

प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. मौर्य साम्राज्य के पश्चात् सत्ता किनके हाथों में आई?
=> उत्तर- मौर्य साम्राज्य के पश्चात् शासन सत्ता शुंग वंश ने संभाली।
,
प्रश्न 2. 'होलिओदो स्तंभ' कहाँ स्थित हैं? यह क्यों प्रसिद्ध है?
=> उत्तर- 'हेलिओदो स्तंभ' भारत के मध्य प्रदेश में सांची के निकट बेसनगर में स्थित है। यह ग्रेनाइट पत्थर की एक लाट है जिस पर संस्कृत का एक लेख खुदा है। इससे यूनानियों के भारतीयकरण की झलक मिलती है।
,
प्रश्न 3. शक जाति के लोग कहाँ बसे?
=> उत्तर- शक जाति के लोग मध्य एशिया में ऑक्सस (अक्षु) नदी की घाटी में बस गए।
,
प्रश्न 4. कुषाण कौन थे? वे कहाँ से आए? उन्होंने अपनी सत्ता कहाँ से कहाँ तक कायम की? उनका प्रमुख शासक कौन हुआ?
=> उत्तर- यूइ-ची जाति में एक दल कुषाणों का था। ये लोग सुदूर पूरब से आए। इन्होंने पूरे उत्तर भारत और मध्य एशिया के बहुत बड़े भाग पर अपना शासन कायम किया उनका सबसे प्रसिद्ध राजा कनिष्क था।
,
प्रश्न 5. जरथुष्ट्र धर्म से आप क्या समझते हैं?
=> उत्तर-यह पारसी धर्म के नाम से जाना जाता है। ईरान में उदित हुए इस धर्म के पैगंबर ज़रथुष्ट्र थे।
,
प्रश्न 6. भारत में चीनी राजदूत कब आए?
=> उत्तर- भारत में चीनी राजदूत 64 ई. में आए।
,
प्रश्न 7. कौन-से फल भारत को चीन की देन है?
=> उत्तर-आड़ और नाशपाती ऐसे फल हैं जो भारत में नहीं उगते थे। ये चीनियों की देन है।
,
प्रश्न 8. बौद्ध धर्म किस काल में व किन दो भागों में विभाजित हुआ?
=> उत्तर- बौद्ध धर्म कुषाण काल में, महायान और हीनयान नामक दो भागों में विभाजित हो गया।
,
प्रश्न 9. नागार्जुन कौन थे? उन्होंने कौन-सा विशेष कार्य किया?
=> उत्तर-नागार्जुन ईसा की पहली शताब्दी में हुए। वे बौद्ध शास्त्रों और भारतीय दर्शन के बहुत बड़े विद्वान थे। उन्हीं के कारण भारत में बौद्ध शाखा महायान की विजय हुई।
,
प्रश्न 10. हीनयान को मानने वाले कौन से वो छोटे देश थे?
=> उत्तर-हीनयान को मानने वाले लंका और बर्मा थे।
,
प्रश्न 11. गुप्त साम्राज्य का प्रारंभ सर्वप्रथम किसकी देख-रेख में व कब हुआ?
=> उत्तर- गुप्त साम्राज्य का प्रारंभ ई. 320 में सर्वप्रथम चंद्रगुप्त की देख-रेख में हुआ।
,
प्रश्न 12. गुप्त वंश के शासकों ने लगभग कितने वर्षों तक भारत पर शासन किया?
=> उत्तर- गुप्त वंश के शासको ने लगभग 300 वर्षों तक भारत पर शासन किया।
,
प्रश्न 13. गोरे हूण कौन थे?
=> उत्तर- गुप्त वंश के समय मध्य एशिया की एक जाति ने लगातार भारत पर आक्रमण किया यही 'गौरे हुण' कहलाए।
,
प्रश्न 14. हूणों ने कितने वर्षों तक शासन सत्ता कायम की और किससे पराजित हुए?
=> उत्तर- हुणों ने लगभग 50 वर्षों तक शासन सत्ता सँभाली। अंत में कन्नौज के हर्षवर्धन ने उत्तर से लेकर मध्य भारत तक एक शक्तिशाली राज्य की स्थापना कर उन्हें पराजित किया।
,
प्रश्न 15. दक्षिण भारत किसके लिए प्रसिद्ध था?
=> उत्तर- दक्षिण भारत अपनी दस्तकारी व समुद्री व्यापार के लिए प्रसिद्ध था।
,
प्रश्न 16. भारतीय सभ्यता का मूल आधार क्या है?
=> उत्तर-भारतीय सभ्यता का मूल आधार स्थिरता और सुरक्षा की भावना है।
,
प्रश्न 17. भारतीय रंगमंच का उद्गम कहाँ से हुआ?
=> उत्तर- भारतीय रंगमंच का उद्गम प्राचीन ऋग्वेद में हुआ, उनका पूर्ण स्वरूप नाटकीय शैली में था।
,
प्रश्न 18. सर्वप्रथम किस नाटककार का नाम इतिहास में मिलता है?
=> उत्तर- प्राचीन नाटककारों में सर्वप्रथम नाम 'भास' का मिलता है। उन्होंने 13 नाटकों की रचनाएँ की।
,
प्रश्न 19. 'अश्वघोष' के बारे में आप क्या जानते हैं? उनकी प्रसिद्ध रचना कौन-सी थी?
=> उत्तर- 'अश्वघोष' संस्कृत के प्राचीन नाटककार हुए। इनके नाटक ताड़-पत्र पर लिखित पांडुलिपियों में प्राप्त हुए हैं। इनकी प्रमुख रचना 'बुद्धचरित' है जिसमें बुद्ध की जीवनी का समावेश है। इनका यह ग्रंथ भारत, चीन व तिब्बत में लोकप्रिय हुआ।
,
प्रश्न 20. 'कालिदास' कौन थे? उनकी प्रसिद्ध रचनाओं का विवेचन कीजिए।
=> उत्तर- कहा जाता है कि कालिदास गुप्त वंश के चंद्रगुप्त (द्वितीय) विक्रमादित्य के नौ रत्नों में से एक थे । उनकी प्रमुख कृति थी। 'शकुंतला' जिसका जर्मन, फ्रेंच, डेनिश और इटालियन में अनुवाद भी हुआ। इनकी एक अन्य प्रसिद्ध रचना है 'मेघदूत' जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेयसी को बादल द्वारा संदेश भेजता है।
,
प्रश्न 21. चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में रचित नाटक 'मुद्राराक्षस' की क्या विशेषता थी?
=> उत्तर- नाटक 'मुद्राराक्षस' उस समय की पूर्ण राजनीतिक गतिविधियों से अवगत करवाता है।
,
प्रश्न 22. संस्कृत को व्याकरण के नियमों में कब और किसके द्वारा बाँधा गया?
=> उत्तर- संस्कृत को व्याकरण के नियमों में 2600 वर्ष पूर्व पाणिनि द्वारा बाँधा गया।
,
प्रश्न 23. भारत को वृहत्तर भारत क्यों कहा गया?
=> उत्तर- भारत ने अपने उपनिवेश दक्षिण-पूर्वी एशिया तक कायम किए इसीलिए वृहत्तर भारत का नाम दिया गया।
,
प्रश्न 24. उपनिवेश कायम करने का लाभ क्या हुआ?
=> उत्तर- उपनिवेश कायम करने से भारत का व्यापार व धर्म बाहर के देशों तक पहुँचा। इसके अलावा समुद्री जहाजों का चलन बढ़ा।
,
प्रश्न 25. भारतीय उपनिवेशों का समय कब से कब तक रहा?
=> उत्तर- भारतीय उपनिवेशों का समय ईसा की पहली या दूसरी शताब्दी से लेकर पंद्रहवीं शताब्दी तक रहा, लगभग 13 सौ वर्ष तक।
,
प्रश्न 26. भारतीय सभ्यता ने अपनी जड़ें कहाँ से कहाँ तक जमाई?
=> उत्तर- भारतीय सभ्यता ने अपनी जड़े दक्षिण-पूर्वी एशिया के देशों में जमाई।
,
प्रश्न 27. किन-किन देशों पर भारतीय कला के प्रभाव की छाप दिखाई पड़ती हैं?
=> उत्तर -इंडोनेशिया, जावा, बाली व फिलिपाइन व दक्षिण-पूर्वी एशिया के और भी देशों में भारतीय कला की झलक मिलती है।
,
प्रश्न 28. भारतीय संगीत ने किन-किन देशों को प्रभावित किया?
=> उत्तर-भारतीय संगीत ने चीन और सुदूर पूर्व के अलावा पूरे एशियाई संगीत को प्रभावित किया।
,
प्रश्न 29. गुप्त काल भारत का स्वर्ण युग क्यों कहलाया?
=> उत्तर- गुप्तकाल में भारत ने चहुंमुखी विकास किया इसलिए भारत का स्वर्ण युग कहलाया।
,
प्रश्न 30. ईसवी सन् से एक हजार वर्ष पूर्व भारतीय व्यापार की क्या स्थिति थी?
=> उत्तर- ईसवी सन् से एक हजार वर्ष पूर्व भारतीय व्यापार विदेशों में अपनी काफी जड़े जमा चुका था। पूर्वी समुद्र तक के देशों में तो भारत का प्रभुत्व था ही, दूसरी ओर यह भूमध्य सागर तक फैला था।
,
प्रश्न 31. वस्त्र उद्योग की क्या स्थिति थी?
=> उत्तर- भारतीय सूती वस्त्र का बहुतायत नियात होता था। कुछ हद तक रेशम उद्योग भी विकसित था। कपड़ा रंगने में भारत का विशेष स्थान था। पक्के रंग यहाँ तैयार किए जाते थे। नील का रंग जिसे 'इंडिगो' कहते थे काफी प्रसिद्ध था।
,
प्रश्न 32. 'इंडिगो' क्या था? इस शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?
=> उत्तर- 'इंडिगो' नील रंग था जिसका निर्माण भारत में हुआ। इस शब्द की उत्पत्ति 'इंडिया' शब्द से हुई।
,
प्रश्न 33. गणितशास्त्र के किन-किन रूपों की भारत ने नींव रखी?
=> उत्तर- गणितशास्त्र के विभिन्न रूपों अंकगणित, बीजगणित व ज्यामिति की नींव भारत में ही रखी गई।
,
प्रश्न 34. गणित की प्रमुख क्या देन भारत ने विश्व को दी?
=> उत्तर- गणित का शून्य व दशमलव भारतीय गणितशास्त्र की विश्व को सबसे बड़ी देन थी।
,
प्रश्न 35. भारत में गणितशास्त्र की शुरुआत कब से मानी जाती हैं?
=> उत्तर- भारत में गणितशास्त्र की शुरुआत वैदिक काल से मानी जाती है।
,
प्रश्न 36. भारत के प्रमुख गणितशास्त्रियों के नाम बताइए।
=> उत्तर- आर्यभट्ट, भास्कर, ब्रह्मपुत्र एवं भास्कर द्वितीय भारत के प्रमुख गणितशास्त्री थे।
,
प्रश्न 37. भारत का नालंदा विश्वविद्यालय क्यों प्रसिद्ध था?
=> उत्तर- नालंदा में दी जाने वाली शिक्षा विश्वप्रसिद्ध थी। यही कारण था कि यहाँ भारतीय विद्यार्थियों के अतिरिक्त कोरिया, मंगोलिया, बुखारा, चीन, जापान व तिब्बत से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे।
,
प्रश्न 38. भारतीय हास के समय सामाजिक दशा कैसी थी?
=> उत्तर- भारतीय हास के समय समाज गुटो और जाति बधनों में बँट चुका था। हर आदमी का व्यवसाय पुश्तेनी रूप ले चुका था। भारतीयों के विचारों में, दर्शन, राजनीति युद्ध पद्धति सभी में गिरावट आ चुकी थी। भारतीय अखंडता के स्थान पर समाज, सामंतवाद और गिरोह बंदी की भावनाएँ बढ़ती गई। पूर्व समाज अपनी सभ्यता और संस्कृति की महत्ता खोता जा रहा था।

5. नयी समस्याएं

कठिन शब्दार्थ- तमाम- बहुत से, राजदूतावास- राजाओं के दूतों के रहने का स्थान, प्रचारक- प्रचार करने वाले, निर्ममता - निर्दयता, तीतर बितर- बिखर जाना, कब्ज़ा- काबू में लेना, तख्त- शासन सत्ता, मौत की नींद से उठना- दुबारा शक्ति पाना, वृत्तांत- वर्णन, भारतीयकरण- भारत के रीति रिवाज अपनाना, अधिराज- सम्राट, मालगुजारी व्यवस्था- एक प्रकार की कर प्रणाली, राजस्व- कृषि पर लगाया गया कर, रूढ़िवादिता- प्राचीन रीति रिवाज, एकेश्वर वाद- एक ईश्वर की सत्ता को मानना, स्वप्नदर्शी- स्वप्न देखने वाला, अखंड- जिसके टुकड़े ना हो, अदम्य- बलशाली, बेढ़ब- अजीब, कालजयी- जो कभी पुरानी ना हो, सिपहसालार- सेनापति, जजिया कर- धार्मिक कार्यों पर लगाया गया कर, चौथ कर- शिवाजी द्वारा लगाया गया अमीरों पर कर, जिसमें अमीरों को अपनी आमदनी का चौथा भाग कर के रूप में देना पड़ता था, जालसाजी - गलत नीतियां, ढरकी - कपड़ा बुनने की मशीन, चुंगी- टैक्स/कर

Consumer Rights Class 10 MCQs Questions with Answers

Choose the correct option: Question 1. Which one of the following days is being observed as ‘National Consumers Day’ in India? (a) 24 De...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "