Showing posts with label #अन्तिम दौर- एक #भारत की खोज (कक्षा ८) विषय-हिन्दी. Show all posts
Showing posts with label #अन्तिम दौर- एक #भारत की खोज (कक्षा ८) विषय-हिन्दी. Show all posts

Tuesday, July 27, 2021

6.अन्तिम दौर- एक (भारत की खोज कक्षा ८) विषय-हिन्दी

HTML Elements Reference

प्रश्नोत्तर

हिन्दी कक्षा ८

6. अन्तिम दौर-एक

कठिन शब्दार्थ:- औपनिवेशिक- किसी को अधीन कर उपनिवेश बनाना, पुछल्ला- किसी के पीछे चलना, लगान- कृषि पर लगाया जाने वाला कर, महकमा- विभाग, कैपिटेशन चार्ज- सेना के प्रशिक्षण हेतु किया जाने वाला खर्च, वैयक्तिक- विशेष व्यक्ति की, कुप्रथाएं- पुरानी गलत विचारधाराएं, प्रवर्तक- संस्थापक, समन्वयवादी- विचारों का आदान प्रदान, कट्टर- पक्का, पुनर्जागरण- नई चेतना जागृत करना, बगावत- विद्रोह, पुनर्गठन- फिर से संगठित होना, एकेश्चरवाद- एक ईश्वर को मानना, नास्तिक- ईश्वर को ना मानने वाला, ओत प्रोत- भरा हुआ, नैराश्य- निराशा, अलगाववादी- संबंध ना रखना, पुरातनपंथी- पुराने विचारों से प्रभावित, जड़ खोदना- समाप्त करना, भौंहे चढ़ाना- क्रोध करना

प्रश्न 1. ब्रिटिश शासनकाल में कौन-से दो विभाग प्रमुख थे?
=> उत्तर-इस समय सरकार के दो विभाग मालगुजारी और पुलिस थे।
,
प्रश्न 2. हर जिले में प्रमुख पद कौन-सा नियुक्त किया गया?
=> उत्तर- हर जिले में प्रमुख पद कलेक्टर या जिला मजिस्ट्रेट का नियुक्त किया गया।
,
प्रश्न 3. मालगुजारी से आप क्या समझते हैं?
=> उत्तर- मालगुजारी एक प्रकार की ओर से लगाया जाता था।
,
प्रश्न 4. भारत में सभी संपन्न साधन होने पर भी भारत की जनता अपने ही देश में गरीब क्यों हो गई?
=> उत्तर- भारत में सभी संपन्न साधन होने पर भी-भारत की जनता अपने ही देश में गरीब हो गई क्योंकि उसे ब्रिटेन के सभी खर्च उठाने पड़ते थे।
,
प्रश्न 5. 'कैपिटेशन चार्ज' क्या था?
=> उत्तर - अंग्रेज़ी सेना के प्रशिक्षण हेतु भारत की ओर से उठाया गया खर्च 'कैपिटेशन चार्ज' था।
,
प्रश्न 6. मालगुजारी से आप क्या समझते है?
=> उत्तर- मालगुजारी एक प्रकार का चुंगी कर था जो गाँवों से शहरों में लाए या ले जाए जाने वाले सामान पर सरकार की ओर से लगाया जाता था।
,
प्रश्न 7. अंग्रेज़ी शासनकाल के दौरान भारत ने किस-किस क्षेत्र में विकास किया?
=> उत्तर- अंग्रेज़ी शासनकाल में ही भारत ने नई तकनीक, रेलगाड़ी, छापाखाना, दूसरी मशीनें व युद्ध के अधिक कारगर तरीकों का विकास किया।
,
प्रश्न 8. इस समय आर्थिक दशा में कौन-सा व्यापक परिवर्तन हुआ?
=> उत्तर- इस समय आर्थिक दशा में व्यापक परिवर्तन यह हुआ कि खेतिहर व्यवस्था टूट गई। उसका स्थान वैयक्तिक संपत्ति और जमींदारी ने ले लिया। मुद्रा का प्रचलन बढ़ गया। जमीन भी बिकाऊ वस्तु बन गई।
,
प्रश्न 9. बंगाल के महान समाज सुधारक कौन हुए?
=> उत्तर- बंगाल के महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय हुए जिन्होंने समाज में नई जागृति लाने की चेष्टा की।
,
प्रश्न 10. राजा राममोहन राय के व्यक्तित्व की क्या विशेषता थी?
=> उत्तर- राजा राममोहन का व्यक्तित्व प्रभावशाली था। वे नवीन व प्राचीन विचारों के मेल वाले व्यक्ति थे। भारतीय विचारधारा और दर्शन का उन्हें गहरा ज्ञान था। संस्कृत, फारसी और अरबी के विद्वान थे। इनके अलावा उन्होंने ग्रीक, लातीनी और इब्रानी भाषाएँ भी सीखीं ताकि पश्चिमी धर्म व विचारधाराओं से परिचित हो सकें।
,
प्रश्न 11. राजा राममोहन राय ने मुख्य रूप से किस कुरीति का अंत किया?
=> उत्तर- राजा राममोहन राय ने मुख्य रूप से 'सती प्रथा' जिसमें पति की मुत्यु होने पर स्त्री भी जिंदा जलकर अपने प्राण देता थी, का अंत किया। उन्हीं के आंदोलन के कारण ब्रिटिश सरकार ने सती प्रथा पर रोक लगाई।
,
प्रश्न 12. भारतीयों ने प्रथम बार खुले आम अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध बगावत कब की?
=> उत्तर- सन् 1857 में।
,
प्रश्न 13. निश्चित समय से पूर्व विद्रोह होने का परिणाम क्या निकला?
=> उत्तर- निश्चित समय से पूर्व विद्रोह होने से यह क्रांति एक जन-आंदोलन बनकर रह गई।
,
प्रश्न 14. इस जन-आंदोलन के दौरान कौन-से दो प्रमुख नेता उभर कर आए?
=> उत्तर- इस जन-आंदोलन के दौरान तांत्या टोपे व रानी लक्ष्मीबाई (झांसी की रानी) उभर कर आने वाले नेता थे जिन्होंने अंग्रेज़ी शासन की जड़े हिला दी।
,
प्रश्न 15. स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की कौन-सी पुस्तक जब्त कर ली गई और क्यों?
=> उत्तर- स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुस्तक 'द हिस्ट्री ऑफ़ द वॉर ऑफ़ इंडिपेंडेंस' अंग्रेज़ों द्वारा जब्त कर ली गई क्योंकि इसमें सरकार की नीतियों का स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया था।
,
प्रश्न 16. 1857 के विद्रोह के समय भारतीय शासन तंत्र' कौन सँभाल रहा था?
=> उत्तर- बहादुरशाह जफर
,
प्रश्न 17. ' राजा राममोहन राय' ने किस समाज की स्थापना की?
=> उत्तर- ब्रह्म समाज की।
,
प्रश्न 18. उन्नीसवीं शताब्दी में कौन-कौन से सुधारक हुए?
=> उत्तर- उन्नीसवीं शताब्दी में स्वामी दयानंद सरस्वती, रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, टैगोर, महात्मा गाँधी, ऐनी बेसेंट, सर सैयद अहमद खां, अबुल कलाम आजाद, गोपाल कृष्ण गोखले एवं बालगंगाधर तिलक मुख्य सुधारक हुए।
,
प्रश्न 19. स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों को क्या संदेश दिया?
=> उत्तर- स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों को संदेश दिया कि 'वेदों की ओर लौटो' अर्थात् उनका मानना था कि वेदों में ही जीवन की सत्यता है।
,
प्रश्न 20. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की? इस मिशन की क्या विशेषता धी?
=> उत्तर- रामकृष्ण मिशन की स्थापना विवेकानंद ने की। इसकी विशेषता यह धी कि इसमें सांप्रदायिकता का भाव नहीं था अर्थात् सभी धर्मा को समान समझा जाता था।
,
प्रश्न 21. टैगोर का शांति निकेतन क्या था?
=> उत्तर- 'शांति निकेतन' विशेष प्रकार का शिक्षा केंद्र था जिनमें विद्यार्थियों को शिक्षा पूर्ण सुविधाओं व प्राकृतिक संसाधनों द्वारा दी जाती थी।
,
प्रश्न 22. सन् 1857 के विद्रोह के पश्चात् किस नए वर्ग का उदय हुआ?
=> उत्तर- मुसलमानों का ' बुर्जुआ वर्ग'।
,
प्रश्न 23. सन् 1912 में कौन-से दो समाचार पत्र निकलने आरंभ हुए?
=> उत्तर- सन् 1912 में उर्दू में 'अल-हिलाल' व अंग्रेज़ी में 'द कॉमरेड' दो समाचार पत्र प्रकाशित होने लगे।
,
प्रश्न 24. सन् 1912 में अबुल कलाम आज़ाव किस पद पर थे? उन्होंने कौन-सा समाचार पत्र निकाला?
=> उत्तर- अबुल कलाम आज़ाद कांग्रेस के वर्तमान सभापति थे उन्होंने उर्दू में 'अल-हिलाल' निकाला जो लोगों में चेतना जागृत करने वाला था।
,
प्रश्न 25. ' मुस्लिम लीग' की स्थापना किनके प्रयास से हुई?
=> उत्तर- 'मुसलिम लीग' की स्थापना अलीगढ कॉलेज के उस समुदाय के माध्यम से हुई जो नए मुसलमान बुद्धिजीवियों का नेतृत्व कर रहा था।
,
प्रश्न 26. नेशनल कांग्रेस की स्थापना कब हुई?
=> उत्तर- नेशनल काग्रेस की स्थापना सन् 1885 में हुई।
,
प्रश्न 27. तिलक और गोखले कैसे आंदोलनकारी थे?
=> उत्तर- तिलक और गोखले आक्रामक व अवज्ञाकारी विचार धारा वाले थे। वे गरम दल के प्रभावी आंदोलनकारी थे। वे सरकार से प्रार्थना करके नहीं बल्कि अपने अधिकार छीन लेने के पक्ष में थे। भारतीय जनता का एक बड़ा भाग उनके समर्थन में था। सरकार भी इनकी हिंसक गतिविधियों से घबराती थी ।
,
प्रश्न 28. तिलक और गोखले ने किन-किन वर्गों का प्रतिनिधित्व किया?
=> उत्तर - तिलक और गोखले ने निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, विद्यार्थी व युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय जनसंख्या का एक बड़ा जनसमुदाय उनके पक्ष में था।
📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Chapter 06 | Human Resource Development: Concept and Goals 🔐 Protected Quiz Enter the password to open this...

PROMISEDPAGE

Quiz on "AZAD HIND FAUJ" UPLOADED. TYR IT.

BEST OF LUCK

"HAVE A NICE DAY "